Get App

HCL Tech ने Q3 में जोड़े 2134 एंप्लॉयीज, FY25 के लिए फ्रेशर्स की हायरिंग का टारगेट घटाया

HCL Tech में कर्मचारियों के नौकरी छोड़कर जाने की दर यानि एट्रिशन रेट दिसंबर तिमाही में मामूली रूप से बढ़कर 13.2 प्रतिशत हो गई। कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 18 रुपये प्रति शेयर के चौथे अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। इसमें 6 रुपये का स्पेशल डिविडेंड भी शामिल है

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jan 13, 2025 पर 10:23 PM
HCL Tech ने Q3 में जोड़े 2134 एंप्लॉयीज, FY25 के लिए फ्रेशर्स की हायरिंग का टारगेट घटाया
HCL Tech में कुल कर्मचारियों की संख्या अब 2,20,755 हो गई है।

HCL Tech Employees: भारत की तीसरी सबसे बड़ी IT कंपनी HCL Tech के कर्मचारियों की संख्या में अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही में 2,134 कर्मचारियों की वृद्धि हुई। इस बढ़ोतरी के साथ कंपनी में दिसंबर तिमाही में कुल कर्मचारियों की संख्या 2,20,755 हो गई। जुलाई-सितंबर 2024 तिमाही में HCL Tech के कर्मचारियों की संख्या में 780 की कमी आई थी। वहीं अप्रैल-जून 2024 तिमाही में 8,080 कर्मचारियों की कमी आई थी।

HCL Tech में कर्मचारियों के नौकरी छोड़कर जाने की दर यानि एट्रिशन रेट दिसंबर तिमाही में मामूली रूप से बढ़कर 13.2 प्रतिशत हो गई। जुलाई-सितंबर 2024 तिमाही में यह 12.9 प्रतिशत थी। वहीं दूसरी ओर देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के कर्मचारियों की संख्या में दिसंबर 2024 तिमाही के दौरान 5,370 कर्मचारियों की कमी आई है।

FY25 में अब कितने फ्रेशर्स की हायरिंग का टारगेट

HCL Tech ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए फ्रेशर्स की हायरिंग के टारगेट को घटाकर 7000 फ्रेशर्स कर दिया है। इससे पहले कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 में 10,000 से अधिक फ्रेशर्स हायर करने की बात कही थी। इस कटौती के पीछे इसके पीछे लोअर एट्रिशन दर और बेहतर प्रोडक्टिविटी का हवाला दिया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें