दिग्गज दोपहिया कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) में विलय और अधिग्रहण (M&A) और वैश्विक प्रोडक्ट प्लानिंग के स्ट्रेटजी हेड Malo Le Masson ने कंपनी छोड़ दी है। कंपनी ने आज 9 दिसंबर को इसका ऐलान किया है। उनके स्थान पर अब कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी निरंजन गुप्ता M&A के स्ट्रैटजी हेड के तौर पर जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं वैश्विक प्रोडक्ट प्लानिंग की जिम्मेदारी कंपनी के एग्जेक्यूटिव डायरेक्टर Vikram Kasbekar को दी गई है। हालांकि दोनों को ही यह जिम्मेदारी अंतरिम तौर पर दी गई है यानी इन पदों पर अभी स्थायी उम्मीदवार की तलाश की जाएगी। कंपनी ने ये सभी जानकारियां रेगुलेटरी फाइलिंग में दी है।
छह साल से Hero MotoCorp में थे Malo Le Masson
Malo Le Masson हीरो मोटोकॉर्प में छह साल से काम कर रहे हैं। उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और वह इस महीने के आखिरी यानी दिसंबर 2022 के आखिरी तक ही कंपनी में बने रहेंगे। हीरो में आने से पहले वह Infiniti Motor Company में प्रोडक्ट स्ट्रैटदी फंक्शन को लीड कर रहे थे। इसमें वह Infiniti Product Long Term Strategy के ग्लोबल हेड थे। जब वह निसान मोटर में काम करते थे तो उन्होंने जापान, फ्रांस, हॉन्ग कांग, नीदरलैंड और स्विटजरलैंड जैसे देशों में प्रोडक्ट प्लानिंग का अनुभव है।
निरंजन और विक्रम के बारे में डिटेल्स
निरंजन छह साल से कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) हैं। वह कुछ सहयोगी कंपनियों के बोर्ड में निदेशक भी हैं जैसे कि इलेक्ट्रिक गाड़ियों के सेग्मेंट की कंपनी ऐथर एनर्जी, फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम्स की ज्वाइंट वेंचर HMCMM Auto Pvt Ltd और होंडा के वैश्विक कारोबार के लिए सब्सिडियरी हीरो मोटोकॉर्प कोलंबिया।
वहीं विक्रम की बात करें तो वह HMCMM Auto Pvt Ltd और HNBL, Bangladesh के बोर्ड में भी हैं। हीरो के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) और चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर माइक क्लार्के के मुताबिक ये दोनों काफी अनुभवी हैं और हाई कंपटीशन मार्केट में भी इनका ट्रैक रिकॉर्ड शानदार रहा है। माइक ने उम्मीद जताई है कि आगे भी ये दोनों अपने अनुभव और विशेषज्ञता से कंपनी को आगे ले जाएंगे।