HUL के डिस्ट्रीब्यूटरों ने मध्य प्रदेश में सामूहिक इस्तीफा देने का किया ऐलान, कंपनी के एक हायरिंग विज्ञापन से हैं नाराज

HUL ने मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों में नए डिस्ट्रीब्यूटर्स की तलाश में विज्ञापन निकाला था जिसे लेकर डिस्ट्रीब्यूटरों में नाराजगी है

अपडेटेड Aug 30, 2022 पर 8:49 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
HUL के डिस्ट्रीब्यूटरों ने मध्य प्रदेश में सामूहिक इस्तीफा देने का ऐलान किया है

एफएमसीजी सेक्टर की दिग्गज कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) के डिस्ट्रीब्यूटरों ने मध्य प्रदेश में सामूहिक इस्तीफा देने का ऐलान किया है। यह ऐलान कंपनी के एक विज्ञापन के बाद दिया गया है, जिसमें HUL ने राज्य के प्रमुख शहरों में नए डिस्ट्रीब्यूटर्स की तलाश में विज्ञापन निकाला था। हालांकि HUL ने एक बयान जारी कर सफाई दी है कि उसका विज्ञापन मौजूदा डिस्ट्रीब्यूटरों को निकालने के बारे में बारे में नहीं है, बल्कि यह जनरल ट्रेड डिस्ट्रीब्यूटरों के साथ उसके काम के विस्तार से जुड़ा है।

28 अगस्त को कुछ अखबारों में छपे विज्ञापन में ऐसे अनुभवी डिस्ट्रीब्यूटरों को कंपनी से संपर्क करने को कहा था, जो 1-3 करोड़ रुपये के बीच निवेश करने और जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ गोदाम की व्यवस्था करने में सक्षम हों।

इस विज्ञापन के जवाब में, 4 लाख से अधिक ऑफलाइन डिस्ट्रीब्यूटरों का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था ऑल इंडिया कंज्यूमर प्रोडक्ट्स डिस्ट्रीब्यूटर्स फेडरेशन (AICPDF) ने एक बयान में कहा कि मध्य प्रदेश में कंपनी के वितरक बड़े पैमाने पर इस्तीफे के लिए जाएंगे। AICPDF ने साथ ही यह भी आरोप लगाया कि इस विज्ञापन ने वितरकों के बीच बिजनेस में भारी नुकसान की आशंका से दहशत पैदा कर दी है।


यह भी पढ़ें- Taking Stock: कल की गिरावट के बाद आज बाजार 2.5% भागा, जानिए कल कैसी रहेगी इसकी चाल

AICPDF ने एक बयान में कहा, “FMCG सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनी होने के नाते, HUL डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस में खासतौर से जोखिम वाले व्यवसायों को बनाए रखने और विकसित करने के लिए रिटेल ट्रेडर्स को लोन सुविधाएं मुहैया करने में करोड़ों के निवेश की गारंटी देता है। यदि नए डिस्ट्रीब्यूटरों को नियुक्त करने का प्रस्ताव किया जाता है, तो सभी मौजूदा डिस्ट्रीब्यूटर रिटेल बिजनेस में अपने निवेश का न्यूनतम 50 फीसदी खो देंगे।"

हालांकि, HUL ने हमारे सहयोगी चैनल CNBC-TV18 को दिए एक बयान में साफ किया कि वह डिस्ट्रीब्यूटरों के साथ अपने संबंधों को महत्व देता है और उनके साथ सीधे जुड़ना जारी रखेगा। कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा, "हम मानते हैं कि इस सेक्टर में जनरल ट्रेड बिजनेस की संभावनाएं उज्ज्वल हैं और हम अवसरों का लाभ उठाने के लिए डिस्ट्रीब्यूटरों के साथ साझेदारी करना चाहते हैं। हम अपने व्यापार को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चलाते हैं, और हमारे डिस्ट्रीब्यूटरों के साथ हमारे संबंध द्विपक्षीय हैं। हम इन रिश्तों को महत्व देते हैं और उनसे सीधे जुड़ना जारी रखेंगे।”

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।