हॉर्लिक्स (Horlicks) अब हेल्थ फूड ड्रिंक्स नहीं रह गया बल्कि इसे फंक्शनल न्यूट्रिशनल ड्रिंक के तौर पर जाना जाएगा। हिंदुस्तान यूनीलीवर ने अपने 'हेल्थ फूड ड्रिंक्स' (Health Food Drinks) कैटेगरी का नाम बदल दिया है। अब यह फंक्शनल न्यूट्रीशनल ड्रिंक्स (FND) हो गया है। एचयूएल ने यह फैसला मिनिस्ट्री ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के उस फैसले के बाद लिया है जिसमें मिनिस्ट्री ने ई-कॉमर्स वेबसाइट्स को अपने प्लेटफॉर्म पर से हेल्दी ड्रिंक्स कैटेगरी से ड्रिंक्स और बेवरेजेज हटाने को कहा था। अब एचयूएल ने हेल्थ फूड ड्रिंक्स कैटेगरी का नाम बदलकर फंक्शन न्यूट्रीशनल ड्रिंक्स (FND) किया है और इसे लेकर कंपनी चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर रितेश तिवारी का कहना है कि यह इस कैटेगरी को कहने का बेहतर तरीका है।
