Get App

Hindustan Unilever : रोहित जावा होंगे कंपनी के नए MD और CEO, संजीव मेहता की लेंगे जगह

56 वर्षीय रोहित जावा ने साल 1988 में मैनेजमेंट ट्रेनी के रूप में हिन्दुस्तान यूनिलीवर ज्वाइन किया था। उन्हें कंपनी में 35 वर्षों से अधिक समय हो गया है। कंपनी की एनुअल रिपोर्ट के अनुसार हिंदुस्तान यूनिलीवर के एमडी और सीईओ के रूप में जावा को 21.43 करोड़ रुपये का वार्षिक वेतन मिलने की संभावना है

Edited By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Jun 26, 2023 पर 1:35 PM
Hindustan Unilever : रोहित जावा होंगे कंपनी के नए MD और CEO, संजीव मेहता की लेंगे जगह
हिन्दुस्तान यूनिलीवर (HUL) ने रोहित जावा (Rohit Jawa) को कंपनी का नया मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) नियुक्त किया है।

हिन्दुस्तान यूनिलीवर (HUL) ने रोहित जावा (Rohit Jawa) को कंपनी का नया मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) नियुक्त किया है। वे संजीव मेहता की जगह लेंगे। जावा वर्तमान में लंदन में हिंदुस्तान यूनिलीवर की पैरेंट कंपनी यूनिलीवर के चीफ ऑफ ट्रांसफॉरमेशन पद पर हैं। मेहता के रिटायर होने के बाद रोहित जावा कल यानी 27 जून 2023 को अपना पदभार ग्रहण करने जा रहे हैं। यह नियुक्ति 5 साल की अवधि के लिए की गई है।

रोहित जावा ने 1988 में ज्वाइन की थी कंपनी

56 वर्षीय रोहित जावा ने साल 1988 में मैनेजमेंट ट्रेनी के रूप में हिन्दुस्तान यूनिलीवर ज्वाइन किया था। उन्हें कंपनी में 35 वर्षों से अधिक समय हो गया है। कंपनी की एनुअल रिपोर्ट के अनुसार हिंदुस्तान यूनिलीवर के एमडी और सीईओ के रूप में जावा को 21.43 करोड़ रुपये का वार्षिक वेतन मिलने की संभावना है। वित्त वर्ष 2024 में उन्हें मोबिलिटी-लिंक्ड भत्ते के रूप में 4.83 करोड़ रुपये की राशि भी मिलेगी।

एनुअल रिपोर्ट के अनुसार मेहता का वेतन एवरेज एचयूएल कर्मचारी की तुलना में 164 गुना अधिक था। अब जावा का वेतन पैकेज मेहता को FY23 में मिले वेतन पैकेज से अधिक होगा। पिछले वित्त वर्ष में उन्हें वार्षिक पारिश्रमिक के रूप में 22.36 करोड़ रुपये मिले।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें