होम लोन की दरें इस साल सस्ती होने की उम्मीद नहीं, फरवरी में घट सकता है रेपो रेट: SBI चेयरमैन

होम लोन की दरें इस साल सस्ती होने की उम्मीद नहीं है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के चेयरमैन सीएस शेट्टी ने कहा कि उन्हें भारतीय रिजर्व बैंक की ओर दरों में पहली कटौती फरवरी में होने की उम्मीद है। सीएस शेट्टी ने शुक्रवार 8 नवंबर को SBI के सितंबर तिमाही के नतीजे जारी करते हुए ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि फिलहाल किसी भी बीमा कंपनी में कंपोजिट लाइसेंस लेने की कोई योजना नहीं है

अपडेटेड Nov 08, 2024 पर 5:16 PM
SBI के MD ने कहा कि फिलहाल किसी भी सहायक कंपनी को सूचीबद्ध कराने की कोई योजना नहीं है

होम लोन की दरें इस साल सस्ती होने की उम्मीद नहीं है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के चेयरमैन सीएस शेट्टी ने कहा कि उन्हें भारतीय रिजर्व बैंक की ओर दरों में पहली कटौती फरवरी में होने की उम्मीद है। सीएस शेट्टी ने शुक्रवार 8 नवंबर को SBI के सितंबर तिमाही के नतीजे जारी करते हुए ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि फिलहाल किसी भी बीमा कंपनी में कंपोजिट लाइसेंस लेने की कोई योजना नहीं है। वहीं SBI के MD अश्विनी तिवारी ने इस मौके पर कहा कि फिलहाल किसी भी सहायक कंपनी को सूचीबद्ध करने की कोई योजना नहीं है। SBI जनरल अभी तक हमारे पास मौजूद वैल्यूएशन बेंचमार्क तक नहीं पहुंच पाया है।

अमेरिकी चुनाव के बारे में पूछे जाने पर चेयरमैन सीएस शेट्टी ने कहा कि हाल ही में हुए अमेरिकी चुनाव के नतीजों से करों में कमी आ सकती है। SBI चेयरमैन ने कहा कि सामान्य से अधिक बारिश और जलाशयों के स्तर के कारण एग्रीकल्चर सेक्टर के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। त्योहारी सीजन के बाद ग्रोथ में रिकवरी दिख रही है।

उन्होंने कहा कि SBI की जमा राशि 50 लाख करोड़ रुपये की उपलब्धि को पार कर गई है। सिस्टम के लिए डिपॉजिट राशि में 11-13% और क्रेडिट में 13-14% के ग्रोथ की उम्मीद है। हम CASA में हिस्सेदारी बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करेंगे।


सितंबर तिमाही के नतीजे

SBI का सितंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट 28 फीसदी बढ़कर18,331 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी अवधि में 14,330 करोड़ रुपये रहा था। वहीं बैंक का नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 5 पर्सेंट बढ़कर 41,260 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह आंकड़ा 39,500 करोड़ रुपये था। सितंबर 2024 तिमाही में बैंक का ग्रॉस एनपीए 4,951 करोड़ रुपये बढ़ गया, जबकि जून तिमाही में यह आंकड़ा 8,707 करोड़ रुपये था।

इस दौरान बैंक के नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) में सालाना आधार पर 0.15 पर्सेंट और तिमाही आधार पर 0.8 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई। बैंक का कहना है कि बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025 में पब्लिक इश्यू या प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए 20,000 करोड़ रुपये तक के लॉन्ग टर्म बॉन्ड जुटाने को मंजूरी दी है।

कारोबार के अंत में, SBI के शेयर 2.15 फीसदी की गिरावट के साथ 841.10 रुपये के भाव पर बंद हुए। इस साल अबतक कंपनी के शेयरों में करीब 31.15 फीसदी की तेजी आ चुकी है। वहीं पिछले एक साल में इसका शेयर करीब 45 फीसदी बढ़ चुका है।

यह भी पढ़ें- Vedanta Q2 Results: घाटे से मुनाफे में लौटी कंपनी, ₹4352 करोड़ रुपये का हुआ नेट प्रॉफिट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।