Paytm UPI Lite : पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (PPBL) ने कई छोटे मूल्य वाले यूपीआई लेनदेन के लिए UPI Lite फीचर की शुरुआत की है। बैंक ने बताया कि UPI Lite फीचर के ज़रिए यूजर्स सिंगल क्लिक में तेजी से रीयल-टाइम ट्रांजेक्शन कर सकेंगे। PPBL यूपीआई लाइट फीचर लॉन्च करने वाला पहला पेमेंट बैंक है। इस फीचर की एक खास बात यह भी है कि अब रोज होने वाले छोटे-छोटे ट्रांजेक्शन से बैंक का पासबुक नहीं भेरगा। ऐसा इसलिए क्योंकि ये ट्रांजेक्शन अब केवल पेटीएम बैलेंस और हिस्ट्री सेक्शन में ही दिखाई देंगे। इस फीचर को नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने डिजाइन किया था, जिसे भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सितंबर 2022 में लॉन्च किया था।
