Get App

IDBI Bank को आयकर विभाग से मिला ₹2700 करोड़ का रिफंड ऑर्डर

IDBI Bank ने कहा है कि इस आदेश से वित्तीय स्टेटमेंट्स पर पड़ने वाले प्रभावों का मूल्यांकन किया जा रहा है। ऑर्डर असेसमेंट ईयर 2016-17 के लिए है। वित्त वर्ष 2023-24 के लिए IDBI Bank का शुद्ध लाभ 55 प्रतिशत बढ़कर 5,634 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया है। कुल आमदनी 30,037 करोड़ रुपये थी।

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jun 08, 2024 पर 9:07 AM
IDBI Bank को आयकर विभाग से मिला ₹2700 करोड़ का रिफंड ऑर्डर
IDBI Bank का शुद्ध लाभ जनवरी—मार्च 2024 तिमाही में 44 प्रतिशत उछलकर 1,628 करोड़ रुपये रहा।

IDBI Bank को आयकर विभाग से 2701.62 करोड़ रुपये का रिफंड ऑर्डर मिला है। इस अमाउंट में ब्याज भी शामिल है। बैंक ने शेयर बाजारों को इस बारे में दी सूचना में कहा है कि ऑर्डर असेसमेंट ईयर 2016-17 के लिए है। साथ ही यह भी कहा है कि इस आदेश से वित्तीय स्टेटमेंट्स पर पड़ने वाले प्रभावों का मूल्यांकन किया जा रहा है।

IDBI Bank का शुद्ध लाभ जनवरी-मार्च 2024 तिमाही में 44 प्रतिशत उछलकर 1,628 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2022-23 की समान तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 1,133 करोड़ रुपये रहा था। जनवरी-मार्च 2024 तिमाही में बैंक की कुल आमदनी बढ़कर 7,887 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल समान तिमाही में 7,014 करोड़ रुपये थी। बैंक की शुद्ध ब्याज आय मार्च तिमाही में 12 प्रतिशत बढ़कर 3,688 करोड़ रुपये रही है, जो पिछले साल समान तिमाही में 3,280 करोड़ रुपये थी।

FY24 में कितना मुनाफा

वित्त वर्ष 2023-24 के लिए IDBI Bank का शुद्ध लाभ 55 प्रतिशत बढ़कर 5,634 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया है। वित्त वर्ष 2022-23 में बैंक का शुद्ध लाभ 3,645 करोड़ रुपये था। बैंक की कुल आमदनी वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 30,037 करोड़ रुपये थी, जो वित्त वर्ष 2022-23 में 24,942 करोड़ रुपये थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें