IDBI Bank जल्दी बन जाएगा प्राइवेट बैंक, सरकार और LIC मिलकर बेचेंगे 60.72% हिस्सेदारी

IDBI Bank में सरकार और LIC की हिस्सेदारी खरीदने के लिए कंपनियों को 17 दिसंबर तक EOI यानि एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट जमा करना होगा

अपडेटेड Oct 07, 2022 पर 6:11 PM
IDBI Bank में स्टेक लेने के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट जमा करने की आखिरी तारीख 16 दिसंबर तक है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    IDBI Bank जल्दी ही प्राइवेट बैंक बनने जा रहा है। सरकार और LIC मिलकर IDBI Bank में 60.72% हिस्सेदारी बेचने वाले हैं। डिपार्टमेंट ऑफ इनवेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट (DIPAM) ने 7 अक्टूबर को संभावित खरीदारों से एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (EOI) मंगाया है। एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट जमा करने की आखिरी तारीख 16 दिसंबर तक है। इस डील में सरकार और LIC की हिस्सेदारी के साथ IDBI Bank के मैनेजमेंट कंट्रोल का भी ट्रांसफर होगा।

    भारत सरकार और भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) मिलकर IDBI Bank में कुल 60.72% हिस्सेदारी बेचेगी। केंद्र सरकार 30.48% और LIC अपनी 30.24% स्टेक बेचेगी। जो कंपनियां ये हिस्सेदारी खरीदना चाहती हैं उन्हें 16 दिसंबर तक अपनी रुचि जाहिर करते हुए EOI जमा करना होगा। ये EOIs 180 दिन तक वैलिड होंगे। और इन्हें अगले और 180 दिनों तक बढ़ाया जा सकता है।

    DIPAM ने शुक्रवार को ट्वीट करके कहा, "IDBI Bank में  भारत सरकार और LIC की हिस्सेदारी बेचने और स्ट्रैटेजिक निवेश के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट मंगाया है।"


    DIPAM ने बताया कि जिस बिडर को इसके लिए चुना जाएगा उसे IDBI Bank के लिए ओपन ऑफर लाना जरूरी होगा।

    इसके अलावा  ‘Fit & Proper’ का भी क्राइटेरिया भी लागू होगा। साथ ही RBI हर एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (EOI) की जांच करेगा। इसमें साफ कहा गया है कि जो बिडर आगे जाएंगे उनके EOI की जांच RBI के ‘Fit & Proper’क्राइटेरिया के तहत भी होगी।

    DIPAM ने यह भी कहा है कि बड़े इंडस्ट्रियल या कॉरपोरेट हाउस और इंडिविजुअल्स अकेले या किसी कंसोर्शियम के जरिए IDBI Bank के ट्रांजैक्शन में शामिल नहीं हो सकते हैं।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।