एक कॉरपोरेट साइबर फ्रॉड में डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज लिमिटेड ने कथित तौर पर 2.16 करोड़ रुपये गंवा दिए हैं। हैकर्स ने एक कंपनी एग्जीक्यूटिव बनकर दूसरी कंपनी के लिए निर्धारित फंड को डायवर्ट कर दिया। यह जानकारी 5 नवंबर को बेंगलुरु सिटी साइबर क्राइम पुलिस में दर्ज कराई गई एक FIR से सामने आई है। ग्रुप फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड के महेश बाबू के. की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया है कि डॉ. रेड्डीज को सप्लाई किए गए सामान के लिए कंपनी को 2.16 करोड़ रुपये का पेमेंट मिलने की उम्मीद थी।
