Google Layoffs: गूगल में एक बार फिर जॉब कट, मैनेजेरियल रोल्स में 10% कर्मचारियों की छंटनी

Google Job Cut: कुछ जॉब रोल्स को इंडीविजुअल कॉन्ट्रीब्यूटर रोल्स में बदल दिया गया है और कुछ रोल्स को खत्म कर दिया गया है। कंपनी की कॉस्ट कटिंग जर्नी सितंबर 2022 में उस वक्त शुरू हुई थी, जब पिचई ने कहा था कि वह चाहते हैं कि Google 20 प्रतिशत ज्यादा एफिशिएंट हो

अपडेटेड Dec 20, 2024 पर 11:14 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
छंटनी Google की पिछले दो वर्षों से चल रही रिस्ट्रक्चरिंग स्ट्रैटेजी का हिस्सा है।

टेक दिग्गज Google में एक बार फिर नौकरियां गई हैं। जॉब कट के ताजा राउंड में Google ने मैनेजेरियल रोल्स में 10 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की है। जिन लोगों की नौकरी गई है, उनमें डायरेक्टर्स और वाइस प्रेसिडेंट भी शामिल हैं। बिजनेस इनसाइडर की एक रिपोर्ट के अनुसार, Google के सीईओ सुंदर पिचई ने एक मीटिंग के दौरान इस फैसले को कनफर्म किया है।

छंटनी Google की पिछले दो वर्षों से चल रही रिस्ट्रक्चरिंग स्ट्रैटेजी का हिस्सा है। बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट में Google के प्रवक्ता के हवाले से कहा गया है कि कुछ जॉब रोल्स को इंडीविजुअल कॉन्ट्रीब्यूटर रोल्स में बदल दिया गया है और कुछ रोल्स को खत्म कर दिया गया है। Google का मालिकाना हक अल्फाबेट इं​क के पास है।

सितंबर 2022 से शुरू हुई कॉस्ट कटिंग की कवायद


कंपनी की कॉस्ट कटिंग जर्नी सितंबर 2022 में उस वक्त शुरू हुई थी, जब पिचई ने कहा था कि वह चाहते हैं कि Google 20 प्रतिशत ज्यादा एफिशिएंट हो। इसके बाद जनवरी 2023 में कंपनी में छंटनी का एक ऐतिहासिक दौर आया, जिसमें 12,000 नौकरियां खत्म कर दी गईं।

Layoffs.fyi के अनुसार, 2024 में अब तक 539 टेक कंपनियों ने 150,034 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। 2023 में 1,193 कंपनियों ने कुल 2,64,220 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था।

हायरिंग में अव्वल रहे दिल्ली-एनसीआर के यूनिकॉर्न स्टार्टअप्स, मुंबई में कम हुई स्टाफ की संख्या

Googleyness के मीनिंग को अपडेट करने की कही बात

मीटिंग के दौरान पिचई ने "Googleyness" को फिर से परिभाषित करने पर भी बात की। यह शब्द अक्सर कंपनी के कल्चर और वैल्यूज को बयान करने के लिए इंटर्नली इस्तेमाल किया जाता है। पिचई ने कर्मचारियों से कहा कि वक्त आ गया है कि आज के गूगल के लिए Googleyness के मतलब को अपडेट किया जाए।उन्होंने कंपनी की आधुनिक चुनौतियों के साथ तालमेल बिठाने के लिए सांस्कृतिक बदलाव का संकेत दिया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।