Indeed Layoff : नौकरी देने वाली कंपनी ने ही की छंटनी, 2200 कर्मचारियों को निकालने की है तैयारी

Indeed के ब्लॉग पोस्ट के मुताबिक छंटनी के शिकार कर्मचारियों को बोनस समेत कई तरह की मदद दी जाएगी। कंपनी का कहना है कि सेवरेंस पैकेज के रूप में बर्खास्त कर्मचारियों को जनवरी से मार्च का बोनस, महीने के लिए नियमित वेतन और मेंटल हेल्थ सर्विसेज समेत कई सुविधाएं दी जाएंगी

अपडेटेड Mar 23, 2023 पर 2:45 PM
Story continues below Advertisement
अमेरिका की जॉब सर्च प्लेटफॉर्म Indeed ने कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया है।

Indeed Layoff : अमेरिका की जॉब सर्च प्लेटफॉर्म Indeed ने कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया है। कंपनी अपने 2200 कर्मचारियों को बाहर करने वाली है। यह कंपनी के वर्कफोर्स के 15 फीसदी के बराबर है। इस तरह मंदी के डर से छंटनी करने वाली कंपनियों की लिस्ट में अब Indeed भी शामिल हो गई है। इसके पहले भी हाल ही में Amazon, Microsoft और फेसबुक समते कई बड़ी-छोटी कंपनियों ने छंटनी की है। बता दें कि कंपनियों ने महामारी के दौरान काम बढ़ने से अधिक लोगों को हायर कर लिया था, लेकिन स्थिति सामान्य होने के बाद अब कंपनियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।

Indeed के चीफ एग्जीक्यूटिव ने क्या कहा?

जॉब सर्च प्लेटफॉर्म Indeed के चीफ एग्जीक्यूटिव Chris Hyams ने कहा कि भविष्य में जॉब ओपनिंग की रफ्तार प्री-पैंडेमिक लेवल में आ गई है और कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों की संख्या अधिक होने से उसे नुकसान उठाना पड़ रहा है। चीफ एग्जीक्यूटिव ने कहा कि वे खुद बेसिक सैलरी में 25 फीसदी की कटौती करने जा रहे हैं।


अमेरिका में कंपनियों ने हाल ही में बड़े पैमाने पर छंटनी की है और यह आगे भी जारी है। दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों द्वारा दरों में बढ़ोतरी के बीच आर्थिक मंदी की आशंका जताई जा रही है। मेटा प्लेटफॉर्म्स और Amazon ने छंटनी के दूसरे राउंड की भी घोषणा की है। कंपनियां अपने लागत में कटौती करने के लिए यह कदम उठा रही हैं।

बर्खास्त कर्मचारियों को मिलेंगी ये सुविधाएं

कंपनी के ब्लॉग पोस्ट के मुताबिक छंटनी के शिकार कर्मचारियों को बोनस समेत कई तरह की मदद दी जाएगी। कंपनी का कहना है कि सेवरेंस पैकेज के रूप में बर्खास्त कर्मचारियों को जनवरी से मार्च का बोनस, महीने के लिए नियमित वेतन और मेंटल हेल्थ सर्विसेज समेत कई सुविधाएं दी जाएंगी।

हायम्स ने कहा कि Indeed का ह्यूमन रिसोर्स टेक्नोलॉजी से होने वाला रेवेन्यू वित्त वर्ष 2023 और 2024 में घट जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका में जॉब ओपनिंग अगले दो से तीन सालों में गिरकर प्री-पैंडेमिक लेवल 75 लाख तक या उससे भी कम हो सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।