भारत और न्यूजीलैंड ने मुक्त व्यापार समझौते (Free Trade Agreement or FTA) पर बातचीत पूरी होने की घोषणा की है। इसका मकसद सामान और निवेश में द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देना है। यह बातचीत इस साल मई में शुरू हुई थी। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने सोमवार को कहा कि भारत के साथ FTA पर बातचीत पूरी हो गई है। इस समझौते से भारत को निर्यात होने वाले न्यूजीलैंड के 95 प्रतिशत प्रोडक्ट्स पर टैरिफ कम हो जाएगा या पूरी तरह से खत्म हो जाएगा।
