Core Sector Output: देश के आठ प्रमुख बुनियादी सेक्टर के उत्पादन में अक्टूबर महीने के दौरान सुस्ती देखी गई। अक्टूबर में कोर सेक्टर के उत्पादन की ग्रोथ घटकर 0.1% रही। इससे पहले सितंबर महीने में कोर सेक्टर की ग्रोथ रेट 7.8% रही थी। जबकि पिछले साल अक्टूबर में यह आंकड़ा 8.7% रहा था। कॉमर्स मिनिस्ट्री (Commerce Ministry) ने बुधवार 30 नवंबर को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी। देश के 8 प्रमुख बुनियादी सेक्टर में कोयला, क्रूड ऑयल, नैचुरल गैस, रिफाइनरी प्रोडक्ट, फर्टिलाइजर्स, स्टील, सीमेंट और पावर शामिल है।
इस वित्त वर्ष में 8.2% रहा कोर सेक्टर ग्रोथ
कॉमर्स मिनिस्ट्री की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, मौजूदा वित्त वर्ष में अब तक (अप्रैल-अक्टूबर, 2022) देश का कोर सेक्टर ग्रोथ 8.2% रहा। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 15.6 प्रतिशत था।
अक्टूबर महीने के दौरान क्रूड ऑयल, नैचुरल गैस, रिफाइनरी प्रोडक्ट और सीमेंट के उत्पादन में गिरावट आई। वहीं कोयला, फर्टिलाइजर्स, स्टील और बिजली के उत्पादन में बढ़ोतरी दर्ज की गई।
GDP की ग्रोथ जुलाई-सितंबर में घटकर 6.3% रही
भारत की GDP ग्रोथ जुलाई-सितंबर तिमाही में करीब 50% घटकर 6.3% रही। अप्रैल-जून तिमाही में भारत की GDP ग्रोथ 13.5% थी। मिनिस्ट्री ऑफ स्टैटिक्स एंड प्रोग्राम इंप्लिमेंटशन ने 30 नवंबर को ये आंकड़े जारी किए हैं। सितंबर तिमाही में 6.3% GDP ग्रोथ अनुमान के मुताबिक ही रहा। मनीकंट्रोल पोल के मुताबिक और रिजर्व बैंक ने भी 6.3% ग्रोथ रहने की ही भविष्यवाणी की थी।
ग्रॉस वैल्यू एडेड (GVA) के हिसाब से देखें तो जुलाई-सितंबर तिमाही में GVA ग्रोथ 5.6% था। अप्रैल-जून में यह 12.7% था। जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 8.3% था।
नॉमिनल टर्म्स में देखें तो भारत की GDP ग्रोथ पिछली तिमाही में 16.2% थी। बेस इफेक्ट का सपोर्ट खत्म होने के कारण जुलाई-सितंबर तिमाही में GDP की ग्रोथ कम रही।