Credit Cards

भारत पर 26% नहीं, अब 27% लगेगा ट्रंप टैरिफ: व्हाइट हाउस से जारी आधिकारिक डॉक्यूमेंट्स में हुआ खुलासा

अमेरिका ने भारत पर 26 फीसदी नहीं, बल्कि 27 फीसदी का रेसिप्रोकल टैक्स लगाया है। व्हाइट हाउस की ओर से रेसिप्रोकल टैक्स से जुड़े आधिकारिक डॉक्यूमेंट जारी होने के बाद यह जानकारी सामने आई है। इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जब 2 अप्रैल को भारत समेत पूरी दुनिया पर रेसिप्रोकल टैक्स लगाने का ऐलान किया, तो उन्होंने उस वक्त भारत पर 26% टैक्स की बात की थी

अपडेटेड Apr 03, 2025 पर 7:20 PM
Story continues below Advertisement
Trump Tariffs: ट्रंप ने बताया कि सभी देशों पर 10% का न्यूनतम टैरिफ लगाया गया है

Trump Tariffs: अमेरिका ने भारत पर 26 फीसदी नहीं, बल्कि 27 फीसदी का रेसिप्रोकल टैक्स लगाया है। व्हाइट हाउस की ओर से रेसिप्रोकल टैक्स से जुड़े आधिकारिक डॉक्यूमेंट जारी होने के बाद यह जानकारी सामने आई है। इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जब 2 अप्रैल को भारत समेत पूरी दुनिया पर रेसिप्रोकल टैक्स लगाने का ऐलान किया, तो उन्होंने उस वक्त भारत पर 26% टैक्स की बात की थी। ट्रंप ने इसे "अमेरिका की आर्थिक आजादी का दिन" करार दिया था। लेकिन आधिकारिक डॉक्यूमेंट सामने आने के बाद खुलासा हुआ है कि यह टैरिफ दर 27% होगी। यह बदलाव कुछ दूसरे देशों के लिए भी लागू हुआ है।

व्हाइट हाउस की ओर से जारी डॉक्यूमेंट के मुताबिक, भारत सहित कम से कम 14 देशों के लिए टैरिफ दरों में मामूली बढ़ोतरी की गई है। भारत के अलावा दक्षिण कोरिया के लिए टैरिफ 25% से बढ़कर 26% किया गया है। इसके अलावा बोत्सवाना, पाकिस्तान, कैमरून, मलावी, निकारागुआ, नॉर्वे, फिलीपींस, सर्बिया, दक्षिण अफ्रीका, वानुअतु और थाईलैंड के टैरिफ दर में भी 1% की बढ़ोतरी देखी गई।

ट्रंप ने बताया कि सभी देशों पर 10% का न्यूनतम टैरिफ लगाया गया है, जो 5 अप्रैल से लागू हो जाएगा। वहीं जिन देशों पर इसके अधिक टैरिफ लगाया गया है, उनके ऊपर अतिरिक्त टैरिफ 9 अप्रैल से लागू होंगे।


इन बदलावों के अलावा कुछ विदेशी इलाकों और बड़े देशों के अधीन आने वाले छोटे द्वीपों को टैरिफ सूची से हटा दिया गया है। ट्रंप ने पहले इन इलाकों या द्वीप समूहों के लिए अलग टैरिफ का ऐलान किया था, लेकिन अब ये लिस्ट से गायब हैं। उदाहरण के लिए-

- फ्रांस के अधीन आने वाले रियूनियन आइलैंड को पहले 37% टैरिफ सूची में रखा गया था, लेकिन आधिकारिक दस्तावेज में इसका जिक्र नहीं है।

- सेंट पियरे और मिकेलॉन (फ्रांसीसी आईलैंड) और नॉरफॉक आइलैंड (ऑस्ट्रेलियाई इलाका) भी सूची में शामिल नहीं हैं।

बता दें कि ट्रंप ने यूरोपीय यूनियन पर 20 फीसदी टैरिफ लगाया है, जिसमें फ्रांस भी शामिल हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया को 10% टैरिफ का सामना करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें- म्यूचुअल फंडों ने 6 दिन में बेचे ₹16,000 करोड़ के शेयर, अभी कैश में रखा है करीब ₹1.5 लाख करोड़

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।