भारत का है अगला दशक, 2027 तक बन जाएगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यस्था: मॉर्गन स्टैनली

मॉर्गन स्टैनली ने बताया कि भारत की GDP का साइज अगले 10 सालों में बढ़कर 8.5 लाख करोड़ डॉलर तक पहुंच सकता है, जो अभी 3.4 लाख करोड़ डॉलर का है

अपडेटेड Nov 08, 2022 पर 7:51 PM
Story continues below Advertisement
भारत की अर्थव्यवस्था अगले एक दशक तक चीन के मुकाबले तेजी से बढ़ेगी

India Economy: भारत 2027 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी। मॉर्गन स्टैनली (Morgan Stanley) ने अपनी एक रिपोर्ट में यह दावा किया है। मॉर्गन स्टैनली ने बताया कि भारत का GDP (ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट) इस समय करीब 3.4 लाख करोड़ डॉलर का है, जो अगले 10 सालों में बढ़कर 8.5 लाख करोड़ डॉलर तक पहुंच सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की GDP का साइज हर साल करीब 400 अरब डॉलर बढ़ रहा है। पूरी दुनिया में अमेरिका और चीन को छोड़कर किसी और देश की जीडीपी में इतना इजाफा इस समय नहीं हो रहा है।

मॉर्गन स्टैनली की मुताबिक सिर्फ अगले 7 सालों में, यानी 2030 से पहले तक भारत का GDP करीब 3 लाख करोड़ डॉलर बढ़कर 6.5 लाख करोड़ डॉलर तक पहुंच सकता है।

चीन के मुकाबले कहां है भारत की GDP?

मॉर्गन स्टैनली ने अपनी रिपोर्ट में कहा, "भारत की आज जो GDP है, वह चीन की आज से 15 साल पहले 2007 में थी।" हालांकि चीन को अपनी यह बढ़त बरकरार रखने में आने वाले सालों में काफी चुनौती आने वाली है।


यह भी पढ़ें- Karnataka Bank के शेयरों ने दिया मल्टीबैगर रिटर्न, सिर्फ 5 दिन में 40% उछले शेयर, क्या आपको करना चाहिए BUY?

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में कामकाजी आयु वर्ग की आबादी अभी भी बढ़ रही है, जो भारत की ग्रोथ के लंबे समय तक बने रहने का संकेत देता। वहीं इसके उलट चीन की आबादी में बुजुर्ग लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है, जिसका मतलब है कि चीन को अपनी ग्रोथ को बनाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ेगा।

चीन के मुकाबले भारत के लोग औसतन 11 साल युवा

साथ ही चीन में कामकाजी लोगों की कमी के चलते कई कंपनियों को अपनी फैक्ट्री वहां से बाहर भी ले जानी पड़ सकती है, जो चीन की अर्थव्यवस्था को चोट पहुंचा सकता है। भारत के लोगों की औसत उम्न इस समय चीन के लोगों से 11 साल कम है।

अगले दशक में औसतन 6.5% की दर से बढ़ेगी भारत की रियल GDP

मॉर्गन स्टैनली ने अगले एक दशक तक भारत की रियल GDP के औसतन 6.5 फीसदी के ग्रोथ रेट से बढ़ने का अनुमान जताया है। वहीं चीन की ग्रोथ इस दौरान औसतन 3.6 फीसदी रहने का अनुमान है। भारत सरकार पिछले कुछ समय से सड़कों और रेलवे सहित इंफ्रास्ट्रक्चर पर काफी फोकस कर रही है। भारतीय इकोनॉमी को इससे भी फायदा मिल सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।