IIP Growth: फरवरी 2026 में भारत की औद्योगिक उत्पादन (IIP) ग्रोथ बढ़कर 5.2% हो गई है। नेशनल स्टैटिस्टिक्स ऑफिस (NSO) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, इस बढ़त के पीछे सबसे बड़ा योगदान मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का रहा। यह फरवरी 2025 के 2.7% के मुकाबले साफ तौर पर बेहतर प्रदर्शन है, जो फैक्ट्री गतिविधियों में रिकवरी का संकेत देता है।
