Get App

मोबाइल और EV बैटरी पार्ट्स पर आयात शुल्क हटा, क्या है सरकार के इस फैसले की वजह?

सरकार ने EV बैटरियों के 35 और मोबाइल फोन के 28 पार्ट्स पर आयात शुल्क समाप्त कर दिया है। यह कदम घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने और अमेरिकी टैरिफ के संभावित प्रभाव को कम करने के लिए उठाया गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 25, 2025 पर 8:40 PM
मोबाइल और EV बैटरी पार्ट्स पर आयात शुल्क हटा, क्या है सरकार के इस फैसले की वजह?
EV बैटरियों के निर्माण में उपयोग होने वाले 35 उत्पादों को आयात शुल्क से छूट मिलेगी।

Import Duty Exemption: केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) बैटरी और मोबाइल फोन बनाने वाली कंपनियों को बड़ी राहत दी है। उसने मंगलवार को इन दोनों की मैन्युफैक्चरिंग में इस्तेमाल होने वाले कुछ जरूरी पार्ट्स पर आयात शुल्क खत्म करने की घोषणा की है।

वित्त मंत्री मंत्री ने दी फैसले की जानकारी

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि डोमेस्टिक मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने और निर्यात प्रतिस्पर्धा को मजबूत करने के लिए यह कदम उठाया गया है। यह फैसला अमेरिकी टैरिफ के संभावित प्रभाव को कम करने के लिए व्यापक शुल्क कटौती का हिस्सा है।

सीतारमण ने संसद में वित्त विधेयक 2025 पारित होने से पहले कहा, "हम घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने और निर्यात प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के लिए कच्चे माल पर शुल्क कम कर रहे हैं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें