Get App

चीन का टूटेगा दबदबा? कनाडा और फ्रांस समेत 4 देशों से भारत कर रहा क्रिटिकल मिनरल्स डील की बात

भारत सरकार चीन पर अपनी निर्भरता कम करने के लिए कनाडा, फ्रांस, ब्राजील और नीदरलैंड्स के साथ क्रिटिकल मिनरल्स की सप्लाई के लिए महत्वपूर्ण बातचीत कर रही है। इन प्रस्तावित सौदों में संयुक्त रूप से मिनरल्स की खोज, खनन, प्रोसेसिंग और रीसाइक्लिंग शामिल हो सकती है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Feb 10, 2026 पर 5:18 PM
चीन का टूटेगा दबदबा? कनाडा और फ्रांस समेत 4 देशों से भारत कर रहा क्रिटिकल मिनरल्स डील की बात
भारत अभी कई अहम क्रिटिकल मिनरल्स के लिए चीन पर काफी हद तक निर्भर है

भारत सरकार चीन पर अपनी निर्भरता कम करने के लिए कनाडा, फ्रांस, ब्राजील और नीदरलैंड्स के साथ क्रिटिकल मिनरल्स की सप्लाई के लिए महत्वपूर्ण बातचीत कर रही है। इन प्रस्तावित सौदों में संयुक्त रूप से मिनरल्स की खोज, खनन, प्रोसेसिंग और रीसाइक्लिंग शामिल हो सकती है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। भारत सरकार इन समझौते के जरिए क्रिटिकल मिनिरल्स की सप्लाई पक्की करने के लिए अपनी ग्लोबल कोशिशों को बढ़ी रही है।

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि इन चर्चाओं का फोकस मुख्य रूप से लिथियम और रेयर अर्थ एलिमेंट्स पर है। इसके अलावा भारत मिनरल प्रोसेसिंग से जुड़ी अत्याधुनिक तकनीकों तक पहुंच भी चाहता है। बातचीत से जुड़े लोगों ने पहचान गोपनीय रहने की वजह से नाम उजागर नहीं किए हैं।

माइनिंग एक्सपर्ट्स के मुताबिक, भारत अभी कई अहम क्रिटिकल मिनरल्स के लिए चीन पर काफी हद तक निर्भर है। चीन न सिर्फ इन मिनरल्स की ग्लोबल सप्लाई में मजबूत पकड़ रखता है, बल्कि उसके पास माइनिंग और प्रोसेसिंग की आधुनिक क्षमताएं भी हैं। ऐसे में उत्सर्जन घटाने के लक्ष्य के तहत एनर्जी ट्रांसफॉर्मेशन को तेज कर रहे भारत के लिए सप्लाई सोर्स को विविध बनाना बेहद जरूरी हो गया है।

हालांकि, एक्सपर्ट्स यह भी आगाह करते हैं कि मिनरल्स की खोज से लेकर उसके कमर्शियल उत्पादन तक पहुंचने में लंबा समय लग सकता है। किसी क्षेत्र में खोज की प्रक्रिया ही पांच से सात साल तक चल सकती है और कई मामलों में इसमें कमर्शियल उत्पादन शुरू ही नहीं हो पाता।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें