Get App

Trump Tariffs: ट्रंप टैरिफ को 'झटका' नहीं मानती भारत सरकार, इस नियम के तहत छूट की जताई उम्मीद

Trump Tariffs: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2 अप्रैल को भारत समेत दुनिया के तमाम देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ यानी जवाबी टैक्स लगाने का ऐलान कर दिया। उन्होंने कुल 180 से ज्यादा देशों पर टैरिफ लगाया है। इस कदम को ट्रंप ने "अमेरिका की आर्थिक स्वतंत्रता का दिन" करार दिया

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Apr 03, 2025 पर 11:46 AM
Trump Tariffs: ट्रंप टैरिफ को 'झटका' नहीं मानती भारत सरकार, इस नियम के तहत छूट की जताई उम्मीद
Trump Tariffs: अमेरिका ने भारत पर 26% का रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने का ऐलान किया है

Trump Tariffs: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 26% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। हालांकि भारत सरकार इस फैसले को "कोई झटका नहीं" मान रही है और आगे चलकर टैरिफ से छूट मिलने की उम्मीद कर रही है। भारत को इस एग्जिक्यूटिव ऑर्डर के क्लॉज 4 के तहत छूट पाने की उम्मीद है। कॉमर्स मिनिस्ट्री के सूत्रों के मुताबिक, भारत और दूसरे देशों पर 10% टैरिफ 5 अप्रैल से लागू हो सकता है। जबकि बाकी 16% टैरिफ को 10 अप्रैल से लगाया जा सकता है।

सरकार की रणनीति और समीक्षा बैठकें

टैरिफ के प्रभावों से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने एक कंट्रोल रूम बनाया है। सरकार का मानना है कि ये शुल्क कुछ सेक्टर्स पर असर डाल सकते हैं, जबकि कुछ सेक्टर्स को इसका फायदा भी हो सकता है।

कॉमर्स और इंडस्ट्री मिनिस्ट्री के सीनियर अधिकारी 3 अप्रैल की सुबह 3 बजे से लगातार समीक्षा बैठकें कर रहे हैं। उनका कहना है कि अमेरिका के विभिन्न देशों पर लगाए गए टैरिफ की समीक्षा की जा रही है और अगर भारत अमेरिकी चिंताओं को हल करने में सफल रहता है, तो उसे टैरिफ से छूट मिल सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें