Get App

India-US Trade Deal: पीयूष गोयल का बड़ा बयान, भारतीय कपड़ों पर अमेरिका में लग सकता है जीरो टैरिफ

भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौता साइन होने के बाद भारतीय टेक्सटाइल और अपैरल कंपनियों को बड़ी राहत मिल सकती है। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार 12 फरवरी को एक कार्यक्रम के दौरान ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अमेरिका से आयात की गई कपास से बने कपड़ों पर भारत को 'जीरो रेसिप्रोकल टैरिफ' की सुविधा मिल सकती है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Feb 12, 2026 पर 5:03 PM
India-US Trade Deal: पीयूष गोयल का बड़ा बयान, भारतीय कपड़ों पर अमेरिका में लग सकता है जीरो टैरिफ
भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम समझौता मार्च के आसपास साइन होने की उम्मीद है

भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौता साइन होने के बाद भारतीय टेक्सटाइल और अपैरल कंपनियों को बड़ी राहत मिल सकती है। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार 12 फरवरी को एक कार्यक्रम के दौरान ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अमेरिका से आयात की गई कपास से बने कपड़ों पर भारत को 'जीरो रेसिप्रोकल टैरिफ' की सुविधा मिल सकती है। इससे भारतीय गारमेंट निर्यातकों को अमेरिका के बाजार में कॉम्पिटीशन करने में फायदा होगा।

सूत्रों के मुताबिक, भारत और अमेरिका के बीच यह अंतरिम समझौता मार्च के आसपास साइन होने की उम्मीद है।

इसका मतलब है कि नए ट्रेड डील के बाद भारतीय टेक्सटाइल और गारमेंट के एक्सपोर्ट पर अमेरिका जवाबी टैरिफ को 25% से घटाकर 18% कर देगा। लेकिन जो कपड़े अमेरिका से खरीदी गई कपास से बनाए जाएंगे, उन्हें जवाबी शुल्क के हिस्से में पूरी तरह से छूट यानी जीरो ड्यूटी मिलेगी।

हालांकि, ‘मोस्ट फेवर्ड नेशन’ (MFN) टैरिफ पहले की तरह लागू रहेगा, क्योंकि कटौती सिर्फ जवाबी टैरिफ वाले हिस्से में की जा रही है। ऐसे में अमेरिकी कपास से बने कपड़ों पर कुल प्रभावी टैरिफ घटकर करीब 3% रह जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें