Get App

भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता में हो रही प्रगति, जल्द संतुलित समझौता होने की उम्मीद: पीयूष गोयल

India US trade talks: कॉमर्स और इंडस्ट्री मिनिस्टर पीयूष गोयल ने बताया कि भारत-अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते (BTA) की बातचीत प्रगति पर है। दोनों पक्ष जल्द ही निष्पक्ष और संतुलित समझौते पर काम करने की उम्मीद रखते हैं। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Oct 23, 2025 पर 10:07 PM
भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता में हो रही प्रगति, जल्द संतुलित समझौता होने की उम्मीद: पीयूष गोयल
पिछले महीने गोयल ने न्यूयॉर्क में भी व्यापार वार्ता के लिए भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया था।

कॉमर्स और इंडस्ट्री मिनिस्टर पीयूष गोयल का कहना है कि भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते (BTA) की बातचीत अच्छे ढंग से चल रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों पक्ष जल्द ही एक निष्पक्ष और संतुलित समझौते पर अमल करेंगे।

पिछले हफ्ते वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल की अगुवाई में भारतीय टीम वाशिंगटन गई थी, जहां उन्होंने अमेरिकी अधिकारियों के साथ तीन दिन तक व्यापार वार्ता की। यह बैठक 17 अक्टूबर को खत्म हुई।

गोयल ने बर्लिन में दूरदर्शन को कहा, 'हम अमेरिका के साथ लगातार संवाद में हैं। हाल ही में वाणिज्य सचिव अमेरिका गए और उन्होंने अमेरिकी समकक्षों से मुलाकात की। बातचीत प्रगति पर है और हमें उम्मीद है कि जल्द ही निष्पक्ष और संतुलित समझौता होगा।'

समझौते की समयसीमा और चरण

सब समाचार

+ और भी पढ़ें