इंडिगो अब कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया (सीसीआई) के रडार पर भी आ गई है। सीसीआई आंतरिक रूप से यह जांच कर रही है कि क्या इंडिगो की पेरेंट कंपनी इंटरग्लोबल एविएशन ने कॉम्पिटिशन एक्ट के प्रावधानों का उल्लंघन किया है। एक सीनियर सरकारी अधिकारी ने मनीकंट्रोल को यह जानकारी दी।
