Get App

Palm Oil: इंडोनेशिया 23 मई को पाम ऑयल एक्सपोर्ट से बैन हटाएगा, भारत के लिए राहत की खबर

Palm Oil Ban: इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने 23 मई से पॉम ऑयल के एक्सपोर्ट पर लगा बैन हटाने का ऐलान किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 19, 2022 पर 4:39 PM
Palm Oil: इंडोनेशिया 23 मई को पाम ऑयल एक्सपोर्ट से बैन हटाएगा, भारत के लिए राहत की खबर
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने पाम ऑयल के बैन को वापस लेने का ऐलान किया

इंडोनेशिया (Indonesia) ने 23 मई से पॉम ऑयल (Palm Oil) के एक्सपोर्ट पर लगा बैन हटाने का ऐलान किया है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने गुरुवार को इसका ऐलान किया। इससे पहले इंडोनेशिया के सांसदों ने गुरुवार को सरकार से पॉम ऑयल पर बैन के फैसले की समीक्षा करने की अपील की थी। इसके ठीक बाद राष्ट्रपति ने इसका ऐलान किया।

सांसदों ने अपनी अपील में पाम इंडस्ट्री के संगठनों की तरफ से दी गई चेतावनी का जिक्र करते हुए कहा कि पाम ऑयल का उत्पादन अगले कुछ हफ्तों में ठप हो सकता है, जो देश की आमदनी का सबसे प्रमुख स्रोत है। उन्होंने बताया कि देश में पाम ऑयल की स्टोरेज भर गई है और अब अधिक पाम ऑयल स्टोर करने की क्षमता नहीं बची है।

बता दें कि इंडोनेशिया पाम ऑयल का उत्पादन करने वाला दुनिया का सबसे बड़ा देश है। पिछले महीने 28 अप्रैल को इसने देश में बढ़ती कीमतों को रोकने के लिए कच्चे पाम ऑयल और इसके कुछ डेरिवेटिव प्रोडक्ट के एक्सपोर्ट पर बैन लगा दिया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें