IT कंपनी इंफोसिस (Infosys) ने फ्रेशर्स के लिए एंट्री-लेवल सैलरी बढ़ा दी है। स्पेशलाइज्ड टेक्नोलॉजी रोल्स के लिए सालाना 21 लाख रुपये तक के पैकेज दिए जा रहे हैं। कंपनी AI-फर्स्ट क्षमताओं को मजबूत करने और डिजिटल रूप से टैलेंटेड लोगों को आकर्षित करने के लिए हायरिंग बढ़ा रही है। नए डेवलपमेंट से इंफोसिस भारतीय IT फर्मों में एंट्री लेवल पर सबसे ज्यादा सैलरी देने वाली कंपनी बन गई है।
