Get App

Intel vs Nvidia: इंटेल ने नए एआई एक्सीलेरेटर को किया पेश, अभी किसका पलड़ा है भारी?

Intel vs Nvidia: दिग्गज चिप कंपनी इंटेल (Intel) ने अपनी एआई चिप का एक नया वर्जन पेश किया है और इसके जरिए इसने एनवीडिया (Nvidia) को चुनौती दी है। हालांकि माना जा रहा है कि एनवीडिया को चुनौती देना इंटेल के लिए आसान नहीं होगा। जानिए अभी किसका पलड़ा भारी है और इंटेल को इस सेगमेंट में किस-किस तरफ से टक्कर मिल रही है?

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Apr 10, 2024 पर 11:11 AM
Intel vs Nvidia: इंटेल ने नए एआई एक्सीलेरेटर को किया पेश,  अभी किसका पलड़ा है भारी?
Intel vs Nvidia: एआई सर्विसेज की मांग तेजी से बढ़ रही है और इसके चलते टेक कंपनियां तेजी से एक्सीलेरेटर चिप पर काम कर रही हैं। अभी तक इसका सबसे अधिक फायदा एनवीडिया को मिला है।

Intel vs Nvidia: चिप इंडस्ट्री में इस समय सबसे तेज आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) चिप बढ़ रही है। दिग्गज चिप कंपनी इंटेल (Intel) ने अब अपनी एआई चिप का एक नया वर्जन पेश किया है और इसके जरिए इसने एनवीडिया (Nvidia) को चुनौती दी है। न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक इस अपडेटेड प्रोसेसर का नाम Gaudi 3 रखा गया है। इंटेल ने मंगलवार को जानकारी दी कि यह तीसरी तिमाही में उपलब्ध हो जाएगा। इसे दो कामों को बढ़ाने के लक्ष्य से डिजाइन किया गया है। पहला तो एआई सिस्टम को ट्रेन करने में मदद करने जिसमें ढेर सारे डेटा पर वर्क होगा और दूसरा तो फिनिश्ड सॉफ्टवेयर पर काम करना।

Intel vs Nvidia: अभी किसका पलड़ा भारी

एआई सर्विसेज की मांग तेजी से बढ़ रही है और इसके चलते टेक कंपनियां तेजी से एक्सीलेरेटर चिप पर काम कर रही हैं। अभी तक इसका सबसे अधिक फायदा एनवीडिया को मिला है। गौडी (Gaudi) के इससे पहले जो वर्जन आए थे, वह इंटेल की उम्मीद के मुताबिक बाजार में दखल नहीं दे पाए। हालांकि अब इंटेल के सीईओ पैट गेलसिंगर (Pat Gelsinger) का मानना है कि इसका नया मॉडल काफी प्रभावी होगा।

आसान नहीं होगी इंटेल के लिए आगे की लड़ाई

सब समाचार

+ और भी पढ़ें