एपल (Apple) की आईफोन (iPhone) तैयार करने वाली फॉक्सकॉन (Foxconn) की सब्सिडियरीज पर चीन के टैक्स अधिकारियों ने तगड़ी स्ट्राइक की है। यह स्ट्राइक ऐसे समय में हो रही है, जब फॉक्सकॉन के फाउंडर ने पिछले महीने बोर्ड से इस्तीफा दे दिया और ताइवान के राष्ट्रपति की रेस में शामिल हो रहे हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टैक्स अधिकारी लैंड यूज का रिव्यू कर रहे हैं और टैक्स ऑडिट कर रहे हैं। फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी ग्रुप की सब्सिडियरी होन हाई प्रिसिशिन कंपनी (Hon Hai Precision Industry Co.) का कहना है कि यह टैक्स अधिकारियों के साथ जांच में सहयोग कर रही है। ताइवान में राष्ट्रपति चुनाव अगले साल 13 जनवरी 2024 को होगा।
