ITC के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव पुरी को वित्त वर्ष 2023-24 में 25.18 करोड़ रुपये का पैकेज मिला। कंपनी की सालाना रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। यह वित्त वर्ष 2022-23 में पुरी को मिले 16.31 करोड़ के पैकेज से 54.38 पर्सेंट ज्यादा है।

ITC के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव पुरी को वित्त वर्ष 2023-24 में 25.18 करोड़ रुपये का पैकेज मिला। कंपनी की सालाना रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। यह वित्त वर्ष 2022-23 में पुरी को मिले 16.31 करोड़ के पैकेज से 54.38 पर्सेंट ज्यादा है।
वित्त वर्ष 2023-24 में पुरी को मिले पैकेज में 3.12 करोड़ की बेसिक सैलरी , 57.7 लाख के भत्ते और अन्य सुविधाएं के साथ-साथ 21.48 करोड़ रुपये का बोनस शामिल है। इससे पिछले साल यानी वित्त वर्ष 2022-2023 में पुरी की बेसिक सैलरी 2.88 करोड़ थी, जबकि उन्हें 57.38 लाख का भत्ता मिला था। इसके अलावा, इस दौरान उनका परफॉर्मेंस बोनस 12.88 करोड़ रुपये था।
वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान संजीव पुरी को कुल 1,34,500 स्टॉक भी दिए गए थे। मार्च 2024 के मुताबिक, ITC लिमिटेड के CMD के पास 2,79,843 ऑर्डिनरी शेयर थे। ITC का शेयर 28 जून को 424.9 रुपये पर तकरीबन फ्लैट बंद हुआ।
एक दिन पहले यानी 27 जून को यह शेयर 425.15 पर बंद हुआ था। पुरी ने 1986 में ITC ज्वाइन किया था और वह 2019 से इस FMCG कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। वह कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) के प्रेसिडेंट भी हैं।
अदाणी ग्रुप की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक, 31 मार्च 2024 को खत्म वित्त वर्ष में गौतम अदाणी को कुल 9.26 करोड़ रुपये की सैलरी मिली। उन्होंने यह सैलरी ग्रुप की 10 में से सिर्फ 2 कंपनियों से हासिल की। कोविड19 के बाद से मुकेश अंबानी सैलरी नहीं ले रहे हैं। इससे पहले उनकी सैलरी 15 करोड़ रुपये थी। एयरटेल के सुनील भारती मित्तल की सैलरी 2022-23 में 16.7 करोड़ रुपये थी, जबकि राजीव बजाज और पवन मुंजाल की सैलरी क्रमशः 53.7 करोड़ और 80 करोड़ रुपये थी।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।