ITC Hotels का डिमर्जर अगले 6 महीनों में हो जाएगा पूरा, साल के आखिर तक लिस्ट होने की उम्मीद: CMD संजीव पुरी

ITC Hotels Demerger: ITC के होटल कारोबार को एक स्वतंत्र इकाई में बांटने की मंजूरी पिछले अगस्त में दी गई थी। स्कीम ऑफ अरेंजमेंट के अनुसार, ITC के पास नई इकाई में 40% हिस्सा होगा, जबकि शेष 60% शेयरधारकों के पास होगा। बीएसई पर आईटीसी लिमिटेड के शेयर की 26 जुलाई को कीमत 502.60 रुपये पर बंद हुई। कंपनी बेहतर प्रोडक्टिविटी और नए रेवेन्यू सोर्स लाने पर विचार कर रही है

अपडेटेड Jul 27, 2024 पर 11:02 AM
इस साल मई में ITC Hotels डिमर्जर को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग की मंजूरी मिली थी और जून में शेयरधारकों की मंजूरी मिली।

ITC Hotel Business Demerger: ITC समूह के होटल कारोबार का डिमर्जर सही दिशा में आगे बढ़ रहा है और अगले 6 महीनों में पूरा हो जाना चाहिए। यह बात आईटीसी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) संजीव पुरी ने कही है। पुरी ने इस साल के अंत तक होटल कारोबार के लिस्ट होने की संभावना जताई है। कंपनी ने पिछले साल डिमर्जर की घोषणा करते समय संकेत दिया था कि होटल कारोबार की लिस्टिंग 15-18 महीने की समय-सीमा में होनी चाहिए।

पुरी ने लिस्टिंग टाइमलाइन पर सीएनबीसी-टीवी18 के सवाल के जवाब में कहा, "अगर मेरी याददाश्त सही है तो हमने 15-18 महीने का समय दिया था और शायद हम उस समय सीमा के अंदर ही होंगे। इसलिए साल के अंत में लिस्टिंग होनी चाहिए। इसके लिए कोई सटीक तारीख बताना बहुत मुश्किल है क्योंकि ये रेगुलेटरी प्रक्रियाएं हैं, जिनसे गुजरना पड़ता है और कभी-कभी कुछ क्वेरी होती हैं, जिनका जवाब देना होता है। लेकिन मुझे नहीं लगता कि बताई गई समयसीमा से कोई बड़ा बदलाव होगा।"

डिमर्जर के बाद शेयरहोल्डर्स का क्या होगा


पुरी ने यह भी कहा कि ITC बेहतर प्रोडक्टिविटी और नए रेवेन्यू सोर्स लाने पर विचार कर रही है और स्लीप बुटीक जैसे कई प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट और पायलट चला रही है। आईटीसी के होटल कारोबार को एक स्वतंत्र इकाई में बांटने की मंजूरी पिछले अगस्त में दी गई थी। स्कीम ऑफ अरेंजमेंट के अनुसार, आईटीसी के पास नई इकाई में 40% हिस्सा होगा, जबकि शेष 60% शेयरधारकों के पास होगा। शेयरहोल्डर्स को उनके पास मौजूद आईटीसी के प्रत्येक 10 शेयरों के लिए, होटल कारोबार का एक शेयर मिलेगा।

इस साल मई में इस डिमर्जर को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग की मंजूरी मिली थी और जून में शेयरधारकों की मंजूरी मिली। बीएसई पर आईटीसी लिमिटेड के शेयर की 26 जुलाई को कीमत 502.60 रुपये पर बंद हुई।

Hindustan Zinc को ₹1884 करोड़ का इनकम टैक्स भरने का मिला नोटिस, कंपनी बोली- गलत है कैलकुलेशन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।