Get App

Jio BlackRock के पहले NFO को तगड़ा रिस्पांस, तीन दिनों में जुटा लिए ₹17800 करोड़

जियोब्लैकरॉक का पहला इश्यू तीन दिनों के लिए खुला था। इसे इंस्टीट्यूशनल निवेशकों से ही नहीं बल्कि खुदरा निवेशकों से भी तगड़ा रिस्पांस मिला। जियो ब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट ने तीन कैश/डेट म्युचुअल फंड स्कीम्स के जरिए ₹17800 करोड़ जुटाए हैं। जानिए कि ये कौन-कौन सी स्कीमें हैं और इसमें कितने खुदरा निवेशकों और इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स ने हिस्सा लिया?

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jul 08, 2025 पर 10:12 PM
Jio BlackRock के पहले NFO को तगड़ा रिस्पांस, तीन दिनों में जुटा लिए ₹17800 करोड़
जियो ब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट ने तीन कैश/डेट म्युचुअल फंड स्कीम्स के जरिए ₹17800 करोड़ जुटाए हैं। जियो ब्लैकरॉक ने इससे जुड़ा ऐलान आज 7 जुलाई को किया।

जियो ब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट ने तीन कैश/डेट म्युचुअल फंड स्कीम्स के जरिए ₹17800 करोड़ जुटाए हैं। जियो ब्लैकरॉक ने इससे जुड़ा ऐलान आज 7 जुलाई को किया। यह तगड़ा फंड तीन स्कीम्स- जियोब्लैकरॉक ओवरनाइट फंड, जियोब्लैकरॉक लिक्विड फंड और जियोब्लैकरॉक मनी मार्केट फंड के जरिए जुटाए गए हैं। जियो ब्लैकरॉक मुकेश अंबानी के रिलायंस इंडस्ट्रीज की एक इकाई जियो फाइनेंशियल सर्विसेज और अमेरिका की ब्लैकरॉक के बीच एक ज्वाइंट वेंचर है। एसेट मैनेजमेंट कंपनी का कहना है कि भारत में इंवेस्टमेंट सेगमेंट में यह इसकी मजबूत शुरुआत है।

JioBlackRock के पहले ऑफर को हर तरफ से तगड़ा रिस्पांस

जियोब्लैकरॉक का पहला इश्यू तीन दिनों के लिए खुला था। इसे इंस्टीट्यूशनल निवेशकों से ही नहीं बल्कि खुदरा निवेशकों से भी तगड़ा रिस्पांस मिला। एसेट मैनेजमेंट कंपनी के ऐलान के मुताबिक इस इश्यू में 90 से अधिक इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स और 67 हजार से अधिक खुदरा निवेशकों ने हिस्सा लिया। यह एनएफओ 2 जुलाई 2025 को बंद हुआ था और यह देश के कैश/डेट फंड सेगमेंट में सबसे बड़े इश्यू में शुमार था। इस एनएफओ के जरिए डेट एयूएम (एसेट्स अंडर मैनेजमेंट) के हिसाब से जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट 47 फंड हाउसेज के बीच देश की 15 सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शुमार हो गई।

बदलाव लाने की दिशा में जियोब्लैकरॉक की मजबूत शुरुआत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें