Get App

Jio Financial Services का Jio Finance में बड़ा निवेश, क्या शेयरों में दिखेगा एक्शन?

Jio Financial Services Limited (JFSL) ने अपनी सब्सिडियरी Jio Finance Limited (JFL) में ₹1,000.24 करोड़ का निवेश किया है। यह निवेश 1.73 करोड़ इक्विटी शेयरों के सब्सक्रिप्शन के रूप में हुआ। आइए जानते हैं पूरी डिटेल।

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 27, 2025 पर 7:44 PM
Jio Financial Services का Jio Finance में बड़ा निवेश, क्या शेयरों में दिखेगा एक्शन?
Jio Financial Services Limited के शेयर BSE पर 1.57% की तेजी के साथ ₹225.90 के स्तर पर बंद हुए।

Jio Financial Services Limited (JFSL) ने गुरुवार (27 मार्च) को घोषणा की कि उसने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी, Jio Finance Limited (JFL) में ₹1,000.24 करोड़ का निवेश किया है। यह निवेश 1,73,77,412 इक्विटी शेयरों के सब्सक्रिप्शन के रूप में किया गया है, जिनकी कीमत ₹10 प्रति शेयर है। यह पूंजी प्रवाह JFL के बिजनेस ऑपरेशंस को समर्थन देने के लिए किया गया है।

Jio Financial Services ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा, "कंपनी ने आज Jio Finance Limited (JFL) में 1,73,77,412 इक्विटी शेयर ₹10/- प्रति शेयर पर सब्सक्राइब किए हैं। यह कुल मिलाकर ₹1,000.24 करोड़ का निवेश है। JFL इस रकम का इस्तेमाल अपने बिजनेस ऑपरेशंस के लिए करेगी।" Jio Financial Services ने हाल ही में घोषणा की थी कि वह Jio Payments Bank में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की ₹104.5 करोड़ की हिस्सेदारी खरीदेगा।

जियो फाइनेंशियल ने ट्रांजैक्शन के बारे में क्या कहा

Jio Financial Services और Jio Finance के बीच यह लेन-देन एक संबंधित पार्टी ट्रांजैक्शन माना जाता है, क्योंकि यह एक ही ग्रुप की कंपनियों के बीच हुआ है। हालांकि, कंपनी ने स्पष्ट किया कि यह ट्रांजैक्शन 'आर्म्स लेंथ' यानी निष्पक्ष और पारदर्शी शर्तों पर किया गया है। इसके लिए किसी सरकारी या रेगुलेटरी मंजूरी की जरूरत नहीं थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें