Get App

"अगर एक कॉकरोच दिखा है, तो आगे और भी दिखेंगे", जेपी मॉर्गन के CEO ने क्यों दी ये बड़ी चेतावनी

अमेरिकी बैंकिंग जगत में इन दिनों ऑटो लेंडर ट्राइकलर होल्डिंग्स (Tricolor Holdings) और कार पार्ट्स सप्लाई करने वाली कंपनी फर्स्ट ब्रांड्स ग्रुप (First Brands Group) के दिवालिया होने से हलचल मची हुई है। इस बीच अमेरिका के सबसे बड़े बैंक, जेपी मॉर्गन चेज एंड कंपनी के सीईओ जेमी डाइमन (Jamie Dimon) के एक बयान ने निवेशकों की चेतावनी और बढ़ा दी है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Oct 16, 2025 पर 12:00 PM
"अगर एक कॉकरोच दिखा है, तो आगे और भी दिखेंगे", जेपी मॉर्गन के CEO ने क्यों दी ये बड़ी चेतावनी
जेमी डाइमन (Jamie Dimon), जेपी मॉर्गन चेज एंड कंपनी के सीईओ

अमेरिकी बैंकिंग जगत में इन दिनों ऑटो लेंडर ट्राइकलर होल्डिंग्स (Tricolor Holdings) और कार पार्ट्स सप्लाई करने वाली कंपनी फर्स्ट ब्रांड्स ग्रुप (First Brands Group) के दिवालिया होने से हलचल मची हुई है। इस बीच अमेरिका के सबसे बड़े बैंक, जेपी मॉर्गन चेज एंड कंपनी के सीईओ जेमी डाइमन(Jamie Dimon) के एक बयान ने निवेशकों की चेतावनी और बढ़ा दी है। जेमी डाइमन ने कहा कि इन कंपनियों के दिवालिया होने के बाद निवेशकों को सतर्क रहना चाहिए, क्योंकि जहां एक कॉकरोच दिखता है, वहां ऐसे और भी कॉकरोच होते हैं।

डाइमन का यह बयान बुधवार को एनालिस्ट्स के साथ एक बैठक के दौरान आया, जिसने पूरे वॉल स्ट्रीट को सतर्क कर दिया है। उन्होंने कहा, “जब ऐसी घटनाएं होती हैं, तो मेरा एंटिना तुरंत सक्रिय हो जाता है। शायद मुझे यह नहीं कहना चाहिए, लेकिन जब आप एक कॉकरोच देखते हैं, तो आमतौर पर वहां और भी कॉकरोच होते हैं। इस बारे में सभी को पहले से सतर्क रहना चाहिए।”

दिवालिया कंपनियों ने बढ़ाई चिंता

ट्राइकलर होल्डिंग्स और फर्स्ट ब्रांड्स ग्रुप के अचानक दिवालिया होने से अमेरिकी क्रेडिट मार्केट में हड़कंप मचा हुआ है। हाल के सालों में अमेरिकी कंपनियों ने रिकॉर्ड स्तर पर कर्ज लिया है और निवेशकों को भी इस दौरान ऊंचे रिटर्न मिले हैं। हालांकि डाइमन ने चेतावनी दी है कि जब इकोनॉमी में सुस्ती आएगी, तो कुछ सेक्टरों में सामान्य से कहीं ज्यादा क्रेडिट लॉस देखने को मिल सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें