'बैंकिंग संकट अभी नहीं हुआ खत्म, इस साल लग सकते हैं और झटके': JPMorgan Chase के सीईओ

अमेरिका के फाइनेंशियल सेक्टर में हाल में दो बैंकों के डूबने के बाद उथल-पुथल देखी जा रही है। अमेरिकी फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी जेपीमॉर्गन चेस (JPMorgan Chase) के सीईओ जैमी डायमन का कहना है कि ये बैंकिंग संकट अभी खत्म नहीं हुआ है और इसे खत्म करने के लिए नियमाकों को नए नजरिए से देखना चाहती है

अपडेटेड Apr 04, 2023 पर 11:23 PM
अमेरिका में हालिया बैंकिंग संकट की शुरुआत सिलिकॉन वैली बैंक (SVB) के डूबने के साथ हुई थी

अमेरिका के फाइनेंशियल सेक्टर में हाल में दो बैंकों के डूबने के बाद उथल-पुथल देखी जा रही है। अमेरिकी फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी जेपीमॉर्गन चेस (JPMorgan Chase) के सीईओ जैमी डायमन का कहना है कि ये बैंकिंग संकट अभी खत्म नहीं हुआ है और इसे खत्म करने के लिए नियमाकों को नए नजरिए से देखना चाहती है। सीईओ ने शेयरहोल्डरों को भेजे लेटर में कहा, "जब मैं यह लेटर लिख रहा हूं, तब मौजूदा संकट खत्म नहीं हुआ है। यहां तक कि जब यह खत्म हो जाएगा, तब भी हमें आने वाले साल में इसके असर देखने को मिलेंगे।"

उन्होंने कहा, "सबसे अहम यह है कि हाल की घटनाएं उस तरह की नहीं है, जैसा 2008 के ग्लोबल वित्तीय संकट के दौरान देखने को मिला था।"

अमेरिका में हालिया बैंकिंग संकट की शुरुआत सिलिकॉन वैली बैंक (SVB) के डूबने के साथ हुई थी। बैंक की स्थिति खराब होते ही जमाकर्ताओं ने अचानक बैंक से अरबों डॉलर निकाले, जिसके बाद अमेरिकी अथॉरिटी ने 10 मार्च को इस बैंक को बंद करने का आदेश दिया था। इसके दो दिन बाद एक अन्य छोटा बैंक सिग्नेचर बैंक भी इसी तरह बंद हुआ।


यह भी पढ़ें- Stocks to BUY: अप्रैल में 40% तक का रिटर्न दिला सकते हैं ये 6 शेयर, टाटा कंज्यूमर और एशियन पेंट्स भी शामिल

जल्द ही यह संकट यूरोप पहुंच गया और स्विट्जरलैंड का प्रमुख बैंक क्रेडिट स्वीस भी डूबने के कगार पर आ गया था। बाद में स्विस अथॉरिटी के हस्तक्षेप से UBS ने इस बैंक के अधिग्रहण पर सहमति जताई।

छोटे बैंकों पर तनाव को देखते हुए एनालिस्ट्स और निवेशकों को यह सुझाव देते हुए देखे गए कि "टू बिग टू फेल" कैटेगरी के बैंकिंग संस्थानों को इस संकट का फायदा मिल सकता है। हालांकि डायमन का कहना है कि पूरे फाइनेंशियल सिस्टम के लिए छोटे बैंकों की मजबूती भी बहुत जरूरी है।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।