Get App

JSW Group और MG Motor India 20 मार्च को शुरू कर सकते हैं JV, 5000 करोड़ के निवेश का है प्लान

ज्वाइंट वेंचर का मकसद भारत में अपनी मैन्युफैक्चरिंग और रिटेल फुटप्रिंट को बढ़ाना है। JSW ग्रुप घरेलू मल्टीनेशनल ग्रुप है जबकि MG मोटर इंडिया चाइनीज ऑटोमोटिव मैन्युफैक्चरर SAIC मोटर के स्वामित्व वाली कंपनी है। कंपनियां भारत में मैन्युफैक्चरिंग और सेल्स के लिए अपने रोडमैप से पर्दा हटाएंगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 11, 2024 पर 10:11 PM
JSW Group और MG Motor India 20 मार्च को शुरू कर सकते हैं JV, 5000 करोड़ के निवेश का है प्लान
जेएसडब्ल्यू ग्रुप (JSW Group) और एमजी मोटर इंडिया (MG Motor India) 20 मार्च को ज्वाइंट वेंचर शुरू कर सकते हैं।

जेएसडब्ल्यू ग्रुप (JSW Group) और एमजी मोटर इंडिया (MG Motor India) 20 मार्च को 5000 करोड़ रुपये का ज्वाइंट वेंचर शुरू कर सकते हैं। CNBC-TV18 के करीबी सूत्रों ने यह जानकारी दी है। इस साझेदारी के तहत लगभग ₹5,000 करोड़ का निवेश किया जाएगा। ज्वाइंट वेंचर का मकसद भारत में अपनी मैन्युफैक्चरिंग और रिटेल फुटप्रिंट को बढ़ाना है। JSW ग्रुप घरेलू मल्टीनेशनल ग्रुप है जबकि MG मोटर इंडिया चाइनीज ऑटोमोटिव मैन्युफैक्चरर SAIC मोटर के स्वामित्व वाली कंपनी है। कंपनियां भारत में मैन्युफैक्चरिंग और सेल्स के लिए अपने रोडमैप से पर्दा हटाएंगी।

इसके अलावा, प्राइवेट इक्विटी इनवेस्टर एवरस्टोन कैपिटल ने एमजी मोटर के इंडिया ऑपरेशन में भी हिस्सेदारी हासिल कर ली है। दिलचस्प बात यह है कि एमजी मोटर डीलरों और कंपनी के कर्मचारियों को ज्वाइंट वेंचर में 3-5% तक हिस्सेदारी मिल सकती है। हालांकि, एमजी मोटर, जेएसडब्ल्यू ग्रुप और एवरस्टोन कैपिटल के प्रतिनिधियों ने इस मामले में सीएनबीसी-टीवी18 के सवालों का जवाब देने से इनकार कर दिया।

CEO का बयान

कंपनी के CEO एमेरिटस राजीव चाबा के अनुसार एमजी मोटर इंडिया को निवेशक के रूप में जेएसडब्ल्यू ग्रुप मिलने के बाद अधिक आक्रामक तरीके से कंपनी के ग्रोथ की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि कंपनी ने देश में अपनी जर्नी के पहले चरण में टेक्नोलॉजी, कस्टमर एक्सपीरियंस, जेंडर डायवर्सिटी और कम्युनिटी सर्विस के आधार पर नींव स्थापित कर ली है। एमजी मोटर इंडिया अब ग्रोथ के अगले चरण की ओर देख रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें