Sony की Kadokawa को खरीदने का प्लान, खुलासे पर शेयर बने रॉकेट

जापान की मीडिया कंपनी काडोकावा (Kadokawa) के शेयरों की खरीदारी एकाएक बढ़ गई और इसके शेयर 16 फीसदी उछल गए। एक कारोबारी दिन पहले यानी मंगलवार को यह 23 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ था। शेयरों में यह तेजी इसलिए आई क्योंकि एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सोनी (Sony) इसे खरीदने के लिए बातचीत कर रही है

अपडेटेड Nov 20, 2024 पर 9:50 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
जापान की मीडिया कंपनी काडोकावा (Kadokawa) के शेयरों की खरीदारी एकाएक बढ़ गई।

जापान की मीडिया कंपनी काडोकावा (Kadokawa) के शेयरों की खरीदारी एकाएक बढ़ गई और इसके शेयर 16 फीसदी उछल गए। एक कारोबारी दिन पहले यानी मंगलवार को यह 23 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ था। शेयरों में यह तेजी न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के चलते आई जिसमें दावा किया गया है कि सोनी (Sony) इसे खरीदने के लिए बातचीत कर रही है। सोनी के पास पहले ही काडोकावा में 2 फीसदी हिस्सेदारी है। इसके अलावा सोनी की एल्डेन रिंग के डेवलपर काडोकावा की फ्रॉमसॉफ्टवेयर में भी हिस्सेदारी है। सोनी अपने एंटरटेनमेंट पोर्टफोलियो को बढ़ा रही है और इसी के तहत यह काडोकावा के विलय के लिए बातचीत कर रही है।

मार्केट का क्या कहना है?

काकोडावा को सोनी खरीदने के लिए बातचीत कर रही है। इस सौदे के पूरा होने के बाद सोनी का एंटरटेनमेंट पोर्टफोलियो बढ़ेगा जिसमें अभी गेम्स, मूवीज, म्यूजिक और एनिमेशन है। कंतन गेम्स कंसल्टेंसी के फाउंडर सेर्केन टोटो का कहना है कि एनिमेशन का बाजार बढ़ रहा है और सोनी इस बात को बखूबी जानती है लेकिन इसकी सिरमौर बनने के लिए इसे फायरपावर की जरूरत है तो इसीलिए यह काडोकावा लेना चाहती है। सोनी के पास अभी एनीमेशन स्ट्रीमिंग सर्विस क्रंचीरोल और एनीमेशन प्लानिंग कंपनी एनीप्लेक्स है। जेफरीज के एनालिस्ट अतुल गोयल का कहना है कि काडोकावा को मिलाने से सोनी की एनिमेशन प्लानिंग और प्रोड्यूसिंग कैपेसिटी बढ़ेगी। एनिमेशन मार्केट के 2030 तक दोगुना होकर 6000 करोड़ डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है।


पब्लिशर के तौर पर हुई थी Kadokawa की शुरुआत

काकोडावा की शुरुआत वर्ष 1945 में पब्लिशर के तौर पर हुई थी। धीरे-धीरे इसने गेम्स, एनीमेशन, इवेंट्स और फिगर्स में भी विस्तार किया। अब इसे सोनी खरीदने के लिए बातचीत कर रही है।

CLSA की 'Buy India' स्ट्रैटेजी चीन का जाल? इस कारण शंकर शर्मा ने कहा ऐसा

Business Idea: इस प्रोडक्ट की सॉलिड बढ़ी डिमांड, पहले दिन से होने लगेगी अंधाधुंध कमाई

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।