कर्नाटक सरकार ने बेंगलुरु के पास IT और ITeS बिजनेस पार्क सेट अप करने के टाटा रियल्टी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर (TRIL) के प्लान को मंजूरी दे दी है। यह प्रोजेक्ट 3,273 करोड़ रुपये का है। टाटा इंटेलियन पार्क से लगभग 5,500 लोगों के लिए रोजगार पैदा होने की उम्मीद है। राज्य सरकार ने 17 अप्रैल के नोटिफिकेशन में कहा है कि इसे डोड्डनेकुंडी इंडस्ट्रियल एरिया में 25.5 एकड़ के भूखंड पर विकसित किया जाएगा।
