IIFL Hurun India's Rich List of 2022: हुरून इंडिया की अमीरों की इस बार की सूची में 10 मिनट में ग्रॉसरी की ऑनलाइन डिलीवरी करने वाली क्विक-कॉमर्स कंपनी जेप्टो (Zepto) के फाउंडर्स को भी जगह मिली है। जेप्टो के फाउंडर कैवल्य वोहरा महज 19 साल के हैं और इस प्रकार वह देश के सबसे कम उम्र के अमीर शख्स हैं जो इस सूची में हैं।
