Get App

Layoff News: क्रिप्टो मार्केट में भी चली छंटनी की तलवार, इस कंपनी ने 21% एंप्लॉयीज को बाहर निकालने का किया ऐलान

Layoff News: छंटनी का खतरा अभी पूरी तरह से टला नहीं है और एंप्लॉयीज के ऊपर इसकी तलवार लटकी हुई है। अब क्रिप्टो सेक्टर (Crypto Sector) की एक दिग्गज कंपनी से भारी संख्या में एंप्लॉयीज को बाहर निकाला जा रहा है। कंपनी के सीईओ ने शुक्रवार को एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए इसका एलान किया। हालांकि इस ब्लॉग पोस्ट में यह नहीं स्पष्ट हो पाया है कि फाइलकॉइन के एंप्लॉयीज पर छंटनी के इस फैसले का असर होगा या नहीं

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Feb 06, 2023 पर 4:28 PM
Layoff News: क्रिप्टो मार्केट में भी चली छंटनी की तलवार, इस कंपनी ने 21% एंप्लॉयीज को बाहर निकालने का किया ऐलान
प्रोटोकॉल लैब्स ने 21 फीसदी एंप्लॉयीज की छंटनी का फैसला किया है। इसका असर कुछ टीमों के 89 रोल्स पर पड़ेगा। इसमें कॉरपोरेट, मेंबर सर्विसेज और नेटवर्क गुड्स इत्यादि की टीमें शामिल हैं।

Layoff News: छंटनी का खतरा अभी पूरी तरह से टला नहीं है और एंप्लॉयीज के ऊपर इसकी तलवार लटकी हुई है। अब क्रिप्टो सेक्टर (Crypto Sector) की एक कंपनी प्रोटोकॉल लैब्स (Protocol Labs) में भारी संख्या में एंप्लॉयीज को बाहर निकाला जा रहा है। डीसेंट्रलाइज्ड फाइल स्टोरेज नेटवर्क फाइलकॉइन (FileCoin) की कंपनी प्रोटोकॉल लैब्स में करीब 21 फीसदी कर्मियों की छंटनी होगी। प्रोटोकॉल लैब्स के सीईओ जुआन बेनेट (Juan Benet) ने शुक्रवार को एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए इसका एलान किया। हालांकि इस ब्लॉग पोस्ट में यह नहीं स्पष्ट हो पाया है कि फाइलकॉइन के एंप्लॉयीज पर छंटनी के इस फैसले का असर होगा या नहीं।

Protocol Labs में क्यों हो रही है छंटनी

बेनेट ने प्रोटोकॉल लैब्स में छंटनी का फैसला चुनौतीपूर्ण आर्थिक चुनौतियों के चलते लिया है। बेनेट के ब्लॉग पोस्ट के मुताबिक क्रिप्टो सेक्टर की कंपनियों को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जिसके चलते लागत घटाने के लिए छंटनी का फैसला लेना पड़ा है। हाई इंफ्लेशन के चलते ब्याज दरें भी ऊपर चढ़ रही हैं, निवेश कम आ रहा है और मार्केट की विपरीत परिस्थितियोों ने दुनिया भर में कंपनियों और इंडस्ट्रीज को तेज झटका दिया है। बेनेट का कहना है कि जितना क्रिप्टो इंडस्ट्री ने अनुमान लगाया था, उससे भी कहीं अधिक और लंबे समय तक इसे झटका लगा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें