General Motors में 1000 से अधिक एंप्लॉयीज की छंटनी, ये दिक्कतें आ रही थी सामने

General Motors Layoff: अमेरिका की मल्टीनेशनल ऑटो कंपनी जनरल मोटर्स में बड़े पैमाने पर छंटनी हो रही है। सीएनबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया भर में इसके 1 हजार से अधिक एंप्लॉयीज पर इसकी तलवार लटक रही है। इन एंप्लॉयीज को सोमवार की सुबह मेल भेजा जा चुका है। इस छंटनी से कंपनी के करीब 1.3 फीसदी एंप्लॉयीज को झटका लगा

अपडेटेड Aug 20, 2024 पर 10:54 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
जनरल मोटर्स के सॉफ्टवेयर और सर्विसेज डिविजन में छंटनी हो रही है। इनका काम इंफोटेनमेंट, इसकी ऑनस्टार ब्रांड, सब्सक्रिप्शन के साथ-साथ और गाड़ियों के कई और फीचर्स और डेवलपमेंट का है।

General Motors Layoff: अमेरिका की मल्टीनेशनल ऑटो कंपनी जनरल मोटर्स में बड़े पैमाने पर छंटनी हो रही है। सीएनबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया भर में इसके 1 हजार से अधिक एंप्लॉयीज पर इसकी तलवार लटक रही है। इसकी आंच कंपनी के सॉफ्टवेयर और सर्विसेज डिविजन पर पड़ेगा। इस छंटनी से अमेरिका के मिशीगन के वारेन में स्थित कंपनी के टेक कैंपस में काम करने वाले करीब 600 एंप्लॉयीज पर असर पड़ेगा। जनरल मोटर्स के प्रवक्ता ने छंटनी का ऐलान तो किया लेकिन कितने एंप्लॉयीज की छुट्टी हो रही है, इसका खुलासा नहीं किया है तो जो जानकारी मिली है, वह सूत्रों के हवाले से ही मिली है कि 1 हजार से अधिक एंप्लॉयीज को इसका झटका लग रहा है। इन एंप्लॉयीज को सोमवार की सुबह मेल भेजा जा चुका है। इस छंटनी से कंपनी के करीब 1.3 फीसदी एंप्लॉयीज को झटका लगा। 2023 के आखिरी में इसमें 76 हजार एंप्लॉयीज थे जिसमें से अमेरिका में 53 हजार एंप्लॉयीज शामिल हैं।

क्या होता है सॉफ्टवेयर और सर्विसेज डिविजन का काम?

जनरल मोटर्स के सॉफ्टवेयर और सर्विसेज डिविजन में छंटनी हो रही है। इनका काम इंफोटेनमेंट, इसकी ऑनस्टार ब्रांड, सब्सक्रिप्शन के साथ-साथ और गाड़ियों के कई और फीचर्स और डेवलपमेंट का है। जनरल मोटर्स समेत सभी ऑटोमेकर्स का अहम फोकस सॉफ्टवेयर पर है। इनकी नजर मुनाफा बढ़ाने के लिए सब्सक्रिप्शन जैसे रेवेन्यू अपॉर्च्यूनिटीज पर है।


हाल ही में सॉफ्टवेयर से जुड़ी दिक्कतें आई थी सामने

जनरल मोटर्स लागत घटाने की कोशिशों के तहत छंटनी का रास्ता अपना रही है। कंपनी यह रास्ता ऐसे समय में अपना रही है, जब ऑटो इंडस्ट्री में सुस्ती की आशंका जताई जा रही है। इसके अलावा सॉफ्टवेयर से जुड़ी दिक्कतें भी कंपनी को झेलनी पड़ी। पिछले साल दिसंबर 2023 में इसकी नई चेवी ब्लेजर ईवी में ब्लैक इंफोटेनमेंट स्क्रीन और चार्जिंग एरर मैसेज जैसी सॉफ्टवेयर इश्यू आए जिसके चलते कंपनी ने बिक्री रोक दी। यह रोक मार्च 2024 में हटी। इसके अलावा दुनिया की सबसे बड़ी ईवी कंपनी टेस्ला के फुल सेल्फ-ड्राइविंग सिस्टम के टक्कर में इसने जो अल्ट्रा-क्रूज प्रोग्राम शुरू किया था. उसे इसने जनवरी में बंद कर दिया।

Layoff News: Intel से हजारों एंप्लॉयीज की होगी छुट्टी! इस स्ट्रैटेजी पर बढ़ रही इंटेल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।