Crypto Price: टॉप-10 के सिर्फ एक क्रिप्टो में आज अच्छी तेजी, BitCoin में गिरावट

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज काफी सुस्त रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 में शुमार सिर्फ एक क्रिप्टो में आज अच्छी तेजी है। वहीं इसके अलावा टॉप-10 का जो क्रिप्टो ग्रीन जोन में है, उसमें एक फीसदी से भी कम तेजी है। गिरावट वाले में भी ऐसा रुझान दिख रहा है और सिर्फ एक क्रिप्टो में आज एक फीसदी से अधिक गिरावट है

अपडेटेड Apr 29, 2023 पर 12:43 PM
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.03 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 47.08 फीसदी हिस्सेदारी है। (Image- Pexels)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज काफी सुस्त रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 में शुमार सिर्फ एक क्रिप्टो में आज अच्छी तेजी है। सोलाना (Solana) आज तीन फीसदी से अधिक उछला है। वहीं इसके अलावा टॉप-10 का जो क्रिप्टो ग्रीन जोन में है, उसमें एक फीसदी से भी कम तेजी है। गिरावट वाले में भी ऐसा रुझान दिख रहा है और सिर्फ एक क्रिप्टो कार्डानो (Cardano) में आज एक फीसदी से अधिक गिरावट है। बाकी क्रिप्टो जो रेड जोन में हैं, उनमें एक फीसदी से कम गिरावट है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसके भाव कम हुए हैं और क्रिप्टो मार्केट में इसकी हिस्सेदारी हल्की कम हुई है।

एक बिटकॉइन अभी 0.42 फीसदी की गिरावट के साथ 29,343.95 डॉलर (23.99 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) भी कमजोर हुआ है लेकिन इसके भाव अभी भी 1900 डॉलर के पार हैं। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.24 फीसदी की गिरावट आई है और यह 1.21 लाख करोड़ डॉलर (98.91 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।

Rekha Jhunjhunwala ने बेचे इन 5 कंपनियों के शेयर, दो में तो हिस्सेदारी आई 1% से नीचे


वीकली सिर्फ एक क्रिप्टो में तेज गिरावट

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली सिर्फ एक क्रिप्टो पॉलीगॉन (Polygon) में एक फीसदी से अधिक गिरावट है। एक और क्रिप्टो यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) रेड जोन में है लेकिन यह भी लगभग फ्लैट भाव पर है। वहीं सात दिनों में सबसे अधिक सोलाना (Solana) मजबूत हुआ है। यह 8 फीसदी से अधिक ऊपर चढ़ा है। टॉप के दो क्रिप्टो की बात करें तो बिटक्वाइन एक हफ्ते में 7 फीसदी से अधिक उछला है और एथेरियम में 2 फीसदी से अधिक तेजी आई है।

Yes Bank Share Price: ₹404 का शेयर अब ₹16 से नीचे, अभी और टूटेगा भाव या संभलेगा, ये है एक्सपर्ट की राय

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो मौजूदा भाव 24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 29,343.95 डॉलर (-) 0.42%
एथेरियम (Ethereum) 1,900.67 डॉलर (-) 0.66%
टेथर (Tether) 1.0 डॉलर 0.06%
बीएनबी (BNB) 323.08 डॉलर (-) 0.54%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 0.9998 डॉलर (-) 0.01%
एक्सआरपी (XRP) 0.4793 डॉलर 0.83%
कार्डानो (Cardano) 0.4039 डॉलर (-) 1.09%
डोजेक्वॉइन (Dogecoin) 0.08107 डॉलर 0.84%
पॉलीगॉन (Polygon) 1.00 डॉलर (-) 0.29%
सोलाना (Solana) 23.22 डॉलर 3.73%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में फिसलन

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में गिरावट आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 3688 करोड़ डॉलर (3.01 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 21.99% कम रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.03 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 47.08 फीसदी हिस्सेदारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।