कारोबार के अंत में सेंसेक्स 878.88 अंक यानी 1.40 फीसदी की गिरावट के साथ 61,799.03 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 265.20 अंक यानी 1.42 फीसदी की गिरावट के साथ 18,395.10 के स्तर पर बंद हुआ
Closing Bell- वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स, निफ्टी करीब 1.5% गिरकर बंद हुए हैं। आज के कारोबार में BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में बिकवाली देखने को मिली है। IT और मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट रही। वहीं बैंकिंग, कंज्यूमर ड्यूरेबल , रियल्टी, ऑटो शेयरों में भी बिकवाली देखने को मिली।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 878.88 अंक यानी 1.40 फीसदी क
Closing Bell- वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स, निफ्टी करीब 1.5% गिरकर बंद हुए हैं। आज के कारोबार में BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में बिकवाली देखने को मिली है। IT और मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट रही। वहीं बैंकिंग, कंज्यूमर ड्यूरेबल , रियल्टी, ऑटो शेयरों में भी बिकवाली देखने को मिली।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 878.88 अंक यानी 1.40 फीसदी की गिरावट के साथ 61,799.03 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 265.20 अंक यानी 1.42 फीसदी की गिरावट के साथ 18,395.10 के स्तर पर बंद हुआ।
अमेरिका में ब्याज दरें 15 साल की ऊंचाई पर
अमेरिका में फेडरल रिजर्व ने लगातार सातवीं ब्याज दरें बढ़ाया है। दरें आधा परसेंट बढ़कर 4.5% तक पहुंची है। फेड ने महंगाई से मुकाबले के लिए अगले साल भी दरें बढ़ाने के संकेत दिए है।
ग्लोबल बाजारों से मिलेजुले संकेत
फेड की पॉलिसी को ग्लोबल बाजारों का ठंडा रिस्पॉन्स मिला है। एशियाई बाजार और SGX NIFTY फ्लैट कारोबार कर रहे है । अमेरिकी बाजार भी कमजोर होकर बंद हुए। हलांकि US फ्यूचर्स में मजबूती के साथ कारोबार हो रहा है।
अगले साल डिमांड बढ़ने के OPEC के अनुमान से कच्चे तेल में लगातार तीसरे दिन उछाल देखने को मिली है। भाव करीब 3% चढ़कर 82 डॉलर के पार निकला है। OMCs, पेंट और एविएशन में एक्शन दिख सकता है।
आज से खुल रहा है IRCTC का OFS
आज से IRCTC का OFFER FOR SALE खुल रहा है। सरकार 5% तक हिस्सेदारी बेच रही है। करीब साढ़े सात परसेंट डिस्काउंट के साथ फ्लोर प्राइस 680 रुपये प्रति शेयर है। उधर सफायर फूड्स की भी ब्लॉक डील आज है।
TPG ग्रुप को हाउसिंग कारोबार बेचेगी पूनावाला
पूनावाला फिनकॉर्प ने अपनी हाउसिंग यूनिट TPG ग्रुप को बेचने का फैसला किया है। 3900 करोड़ रुपये में सौदा होगा।