Closing Bell- वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स, निफ्टी करीब 1.5% गिरकर बंद हुए हैं। आज के कारोबार में BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में बिकवाली देखने को मिली है। IT और मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट रही। वहीं बैंकिंग, कंज्यूमर ड्यूरेबल , रियल्टी, ऑटो शेयरों में भी बिकवाली देखने को मिली।
BRITANNIA, HEROMOTOCO, NTPC, SBILIFE और SUNPHARMA निफ्टी के टॉप गेनर रहा हैं जबकि TECHM, TITAN, INFY, GRASIM और EICHERMOT निफ्टी के टॉप लूजर रहे हैं। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 878.88 अंक यानी 1.40 फीसदी की गिरावट के साथ 61,799.03 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 265.20 अंक यानी 1.42 फीसदी की गिरावट के साथ 18,395.10 के स्तर पर बंद हुआ।