Closing Bell- कमजोर ग्लोबल संकेतों से बाजार में गिरावट रही। आज के कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी निचल स्तर पर बंद हुए हैं। एक तरफ BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में गिरावट पर बंद हुए हैं। वहीं दूसरी रियल्टी, IT और फार्मा शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिला
Closing Bell- कमजोर ग्लोबल संकेतों से बाजार में गिरावट रही। आज के कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी निचल स्तर पर बंद हुए हैं। एक तरफ BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में गिरावट पर बंद हुए हैं। वहीं दूसरी रियल्टी, IT और फार्मा शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिला। आज के कारोबार में पावर, ऑटो, कज्यूमर गुड्स शेयरों में भी बिकवाली देखने को मिली।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 461.22 अंक यानी 0.75 फीसदी की गि
Closing Bell- कमजोर ग्लोबल संकेतों से बाजार में गिरावट रही। आज के कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी निचल स्तर पर बंद हुए हैं। एक तरफ BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में गिरावट पर बंद हुए हैं। वहीं दूसरी रियल्टी, IT और फार्मा शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिला। आज के कारोबार में पावर, ऑटो, कज्यूमर गुड्स शेयरों में भी बिकवाली देखने को मिली।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 461.22 अंक यानी 0.75 फीसदी की गिरावट के साथ 61,337.81 के स्तर पर बंद हुए। वहीं निफ्टी 140.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 18274.85 के स्तर पर बंद हुआ।
मंदी की आशंका, ग्लोबल बाजार टूटे
अमेरिका में मंदी की आशंका से ग्लोबल बाजार सहमे है। SGX NIFTY करीब 60 प्वाइंट नीचे कारोबार कर रहा है। एशिया भी कमजोर है। कल अमेरिकी बाजारों में भी 3 महीने की सबसे बड़ी गिरावट आई और यह 3% तक टूटे हैं।
विंडफॉल टैक्स में भारी कटौती
सरकार ने घरेलू क्रूड प्रोडक्शन पर विंडफॉल टैक्स में भारी कटौती की है। अब 4900 रुपये टन के बजाए 1700 रुपये प्रति टन टैक्स लगेगा । ONGC, OIL जैसे कंपनियों में तगड़ा एक्शन दिख सकता है।
GMM PFAUDLER में जल्द हो सकती ब्लॉक डील
CNBC आवाज़ की EXCLUSIVE खबर के मुताबिक GMM PFAUDLER में जल्द हो ब्लॉक डील सकती है। PE फंड करीब 30% हिस्सेदारी बेच सकता है। 11.67% डिस्काउंट के साथ 1700 रुपये के भाव पर सौदा हो सकता है।
IRCTC के OFS को अच्छा रिस्पॉन्स
IRCTC के OFS को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। 2720 करोड़ के OFS को संस्थागत निवेशकों से 3800 करोड़ रुपये की बोली मिली है। आज से रिटेल निवेशक कर अप्लाई सकेंगे ।