GST काउंसिल की बैठक में ऑनलाइन गेमिंग, कैसिनो और हॉर्स रेसिंग पर 28% जीएसटी लगाने पर हो सकती है चर्चा
शनिवार को होने वाली GST काउंसिल की बैठक में ऑनलाइन गेमिंग, कैसिनो और हॉर्स रेसिंग पर 28% जीएसटी लगाने पर चर्चा हो सकती है। इस मुद्दे पर गठित ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। हालांकि, GoM (ग्रुप ऑफ मिनिस्टिर्स) में कोई आम राय नहीं बन सकी है। शनिवार को होने वाली जीएसटी काउंसिल की बैठक में इसके अलावा कई और एजेंडे पर फैसला हो सकता है। इसमें इंश्योरेंश पॉलिसी में नो क्लेम बोनस पर जीएसटी से राहत समेत कई आइटम्स पर क्लैफिकेशन जारी हो सकते हैं।
इंश्योरेंश में नो क्लेम बोनस के सिर्फ प्रीमीयम पर जीएसटी लगाने का प्रस्ताव है। SUVs पर 22 फीसदी Compensation Cess, बशर्ते 170mm का ग्राउंड क्लियरेंस हो सकता है। फ्रूट जूस या पल्प में CO2 Preservative/Additive शामिल हो तो 28 फीसदी जीएसटी हो सकता है।