Get App

Lupin ने Abdelaziz Toumi को नियुक्त किया मैन्युफैक्चरिंग सब्सिडियरी कंपनी का CEO, जानिए डिटेल

Abdelaziz Toumi को उद्योग जगत में एक बेहद अनुभवी लीडर माना जाता है, जिन्होंने यूरोप, उत्तरी अमेरिका और एशिया में बायोटेक, फार्मा और CDMO सेक्टर्स में 20 से ज़्यादा साल काम किया है। तौमी ने पहले बेयर, मर्क, कैटलेंट, लोन्ज़ा और केबीआई बायोफ़ार्मा में लीडरशिप भूमिकाएं निभाई हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 17, 2024 पर 4:34 PM
Lupin ने Abdelaziz Toumi को नियुक्त किया मैन्युफैक्चरिंग सब्सिडियरी कंपनी का CEO, जानिए डिटेल
ल्यूपिन ने अब्देलअजीज तौमी (Abdelaziz Toumi) को मैन्युफैक्चरिंग सब्सिडियरी कंपनी का चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) नियुक्त किया है।

ल्यूपिन ने अब्देलअजीज तौमी (Abdelaziz Toumi) को मैन्युफैक्चरिंग सब्सिडियरी कंपनी का चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) नियुक्त किया है। कंपनी की योजना इंटरनेशनल क्लाइंट के लिए अपने कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस को बढ़ाने की है। इसके लिए कंपनी ने एक अनुभवी लीडर को नया CEO नियुक्त किया है। अब्देलअजीज तौमी ल्यूपिन की सब्सिडियरी कंपनी ल्यूपिन मैन्युफैक्चरिंग सॉल्यूशंस (LMS) के CEO होंगे। यह ग्लोबल क्लाइंट्स के लिए कॉन्ट्रैक्ट डेवलपमेंट और मैन्युफैक्चरिंग ऑपरेशंस (CDMO) बिजनेस शुरू कर रही है। फार्मा कंपनी ने 17 जून को एक बयान में यह जानकारी दी।

Abdelaziz Toumi को उद्योग जगत में एक बेहद अनुभवी लीडर माना जाता है, जिन्होंने यूरोप, उत्तरी अमेरिका और एशिया में बायोटेक, फार्मा और CDMO सेक्टर्स में 20 से ज़्यादा साल काम किया है। तौमी ने पहले बेयर, मर्क, कैटलेंट, लोन्ज़ा और केबीआई बायोफ़ार्मा में लीडरशिप भूमिकाएं निभाई हैं और ल्यूपिन में वे स्विटज़रलैंड में रहेंगे।

ल्यूपिन के मैनेजिंग डायरेक्टर नीलेश गुप्ता ने कहा कि अब्देल "API CDMO स्पेस में ज्ञान और अनुभव का खजाना लेकर आए हैं और LMS को हमारे ग्लोबल कस्टमर्स के लिए एक विश्वसनीय और पसंदीदा पार्टनर के रूप में स्थापित करने में सहायक होंगे।"

ल्यूपिन अमेरिका में प्रिस्क्रिप्शन के आधार पर तीसरी सबसे बड़ी दवा कंपनी है, और दुनिया भर में 15 मैन्युफैक्चरिंग साइट्स और 7 रिसर्च सेंटर चलाती है। सितंबर 2023 में ल्यूपिन ने एलएमएस के साथ दो एपीआई मैन्युफैक्चरिंग साइट्स और चुनिंदा R&D ऑपरेशन को कंपनी को ट्रांसफर करने के लिए एक बिजनेस ट्रांसफर एग्रीमेंट किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें