Get App

MapMyIndia के CEO रोहन वर्मा देंगे इस्तीफा, कंपनी के निवेशकों के लिए ये बातें जानना जरूरी

बेंगलुरु की डिजिटल मैप्स स्टार्टअप मैपमाईइंडिया की पैरेंट कंपनी सीई इंफो सिस्टम्स लिमिटेड ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि कंपनी के सीईओ रोहन वर्मा कंपनी से इस्तीफा देकर नया बिजनेस-टू-कंज्यूमर (B2C) वेंचर शुरू करेंगे। सीई इंफो सिस्टम लिमिटेड का शेयर 3 दिसंबर को 8.92 पर्सेंट की गिरावट के साथ 1,538.65 रुपये पर बंद हुआ। शेयरों में गिरावट की शुरुआत 2 दिसंबर से हो गई थी, जब सीईओ के इस्तीफे की खबर सार्वजनिक हुई थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 03, 2024 पर 9:53 PM
MapMyIndia के CEO रोहन वर्मा देंगे इस्तीफा, कंपनी के निवेशकों के लिए ये बातें जानना जरूरी
रेगुलेटरी शर्तों के मुताबिक, रोहन वर्मा को मैपमाईइंडिया में एग्जिक्यूटिव रोल से जुड़ी सभी जिम्मेदारियों को छोड़ने होंगी।

बेंगलुरु की डिजिटल मैप्स स्टार्टअप मैपमाईइंडिया (MapMyIndia) की पैरेंट कंपनी सीई इंफो सिस्टम्स लिमिटेड ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि कंपनी के सीईओ रोहन वर्मा कंपनी से इस्तीफा देकर नया बिजनेस-टू-कंज्यूमर (B2C) वेंचर शुरू करेंगे। सीई इंफो सिस्टम लिमिटेड का शेयर 3 दिसंबर को 8.92 पर्सेंट की गिरावट के साथ 1,538.65 रुपये पर बंद हुआ। शेयरों में गिरावट की शुरुआत 2 दिसंबर से हो गई थी, जब सीईओ के इस्तीफे की खबर सार्वजनिक हुई थी।

इस इस्तीफे के बाद निवेशकों को इन अहम चीजों के बारे में जानना चाहिए

रेगुलेटरी शर्तें: रेगुलेटरी शर्तों के मुताबिक, रोहन वर्मा को मैपमाईइंडिया में एग्जिक्यूटिव रोल से जुड़ी सभी जिम्मेदारियों को छोड़ने की जरूरत है। एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, वर्मा कंपनी के बोर्ड में 1 अप्रैल 2025 से नॉन-एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर के तौर पर बने रहेंगे।

स्टेकहोल्डिंग: मैपमाईइंडिया ने बताया कि वह अब नई कंपनी में सीसीडी (CCDs) के जरिये 35 करोड़ रुपये निवेश नहीं करेगी। रोहन वर्मा ने एक अखबार को बताया कि कंपनी अब B2C वेंचर में 35 करोड़ रुपये निवेश नहीं करेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें