Meta ने दी एल्कोहॉल और रियल मनी गेमिंग गैंबलिंग के प्रचार को मंजूरी, इस दिन से होगा लागू

फेसबुक (Facebook), इंस्टाग्राम (Instagram) और वाट्सऐप (Whatsapp) की पैरेंट कंपनी अपने प्लेटफॉर्म पर अब एल्कोहॉल और रियल मनी गैंबलिंग के भी ऐड को मंजूरी देगी। मंगलवार को मेटा (Meta) ने मेल भेजकर कंपनियों को इसकी जानकारी दी। मेटा ने जो मेल भेजा है, उसमें कहा है कि वे उसके प्लेटफॉर्म यानी फेसबुक और इंस्टा पर अपने कारोबार को प्रमोट कर सकते हैं और अपने एक्टिविटीज की मार्केटिंग कर सकते हैं

अपडेटेड Aug 21, 2024 पर 11:05 AM
मेटा ने जो ईमेल भेजा है, उसमें ऐलान किया गया है कि 27 अगस्त 2024 से भारत, एशिया प्रशांत और लैटिन अमेरिका देशों की एल्कोहॉल, ओवर-द-काउंटर प्रोडक्ट्स (प्रिस्क्रिप्शन ड्रग्स और मेडिकल डिवाइसेज) और रियल मनी गैंबलिंग की कंपनियां वाट्सऐप प्लेटफॉर्म पर अपने प्रोडक्ट्स की मार्केटिंग कर सकेंगी।

पैरेंट कंपनी अपने प्लेटफॉर्म पर अब एल्कोहॉल और रियल मनी गैंबलिंग के भी ऐड को मंजूरी देगी। मंगलवार को मेटा (Meta) ने मेल भेजकर कंपनियों को इसकी जानकारी दी। मेटा ने जो मेल भेजा है, उसमें कहा है कि वे उसके प्लेटफॉर्म यानी फेसबुक और इंस्टा पर अपने कारोबार को प्रमोट कर सकते हैं और अपने एक्टिविटीज की मार्केटिंग कर सकते हैं। ये ऐड 27 अगस्त 2024 से शुरू हो जाएंगे और इसके बाद भारत में मेटा के यूजर्स को गैंबलिंग और एल्कोहॉल से जुड़े मैसेज और ऐड मिलने लगेंगे।

क्या-क्या कहा है Meta ने मेल में?

मेटा ने जो ईमेल भेजा है, उसमें ऐलान किया गया है कि 27 अगस्त 2024 से भारत, एशिया प्रशांत और लैटिन अमेरिका देशों की एल्कोहॉल, ओवर-द-काउंटर प्रोडक्ट्स (प्रिस्क्रिप्शन ड्रग्स और मेडिकल डिवाइसेज) और रियल मनी गैंबलिंग की कंपनियां वाट्सऐप प्लेटफॉर्म पर अपने प्रोडक्ट्स की मार्केटिंग कर सकेंगी। मेटा की अपडेटेड पॉलिसी के तहत अब इनके प्रमोशन/मार्केटिंग और यूटिलिटी यूज केसेज को मंजूरी मिलेगी लेकिन वाट्सऐप कॉमर्स पर रोक अभी भी जारी रहेगी।


Shriram Housing Finance में छंटनी? Warburg Pincus की खरीदारी को सीसीआई की मंजूरी के बाद उठे सवाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।