Get App

'18 महीने में ऑफिस वाली सारी जॉब खत्म कर देगा AI', माइक्रोसॉफ्ट के AI हेड ने दी बड़ी चेतावनी

Microsoft के AI प्रमुख मुस्तफा सुलेमान ने चेतावनी दी है कि अगले 12 से 18 महीनों में AI ज्यादातर ऑफिस वाली नौकरियों को ऑटोमेट कर सकता है। उनका मानना है कि कानून, अकाउंटिंग, मार्केटिंग और कोडिंग जैसी प्रोफेशनल जॉब्स सबसे ज्यादा खतरे में हैं। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड May 17, 2026 पर 10:50 PM
'18 महीने में ऑफिस वाली सारी जॉब खत्म कर देगा AI', माइक्रोसॉफ्ट के AI हेड ने दी बड़ी चेतावनी
सुलेमान का कहना है कि भविष्य में AI बनाना भी काफी आसान हो जाएगा।

अमेरिकी टेक दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट के AI प्रमुख मुस्तफा सुलेमान ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर बड़ी चेतावनी दी है। उनका कहना है कि आने वाले 12 से 18 महीनों में AI ज्यादातर व्हाइट-कॉलर यानी ऑफिस वाली नौकरियों को ऑटोमेट कर सकता है।

उनके मुताबिक यह बदलाव पिछले कई दशकों में ऑफिस जॉब्स की दुनिया में सबसे बड़ा झटका साबित हो सकता है।

AI इंसानों के स्तर तक पहुंच रहा

Financial Times को दिए इंटरव्यू में सुलेमान ने कहा कि AI सिस्टम अब ज्यादातर प्रोफेशनल कामों में इंसानी स्तर के करीब पहुंच रहे हैं। उनका कहना है कि कंप्यूटर आधारित नौकरियां सबसे ज्यादा खतरे में हैं। इसमें कानून, अकाउंटिंग, मार्केटिंग, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट और दूसरी ऑफिस जॉब्स शामिल हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें