Microsoft इस भारतीय ऑनलाइन गेमिंग कंपनी में कर सकती है 10 करोड़ डॉलर का निवेश, लेकिन फंस सकता है पेंच

दिग्गज अमेरिकी टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft), ऑनलाइन भारतीय गेमिंग फर्म जूपी (Zupee) में 10 करोड़ डॉलर तक के निवेश पर विचार कर रही है

अपडेटेड Oct 06, 2022 पर 5:09 PM
Story continues below Advertisement
Microsoft और Zupee की बातचीत अभी शुरुआती चरण में है और इसकी भी संभावना है कि यह समझौता नहीं हो

दिग्गज अमेरिकी टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) एक ऑनलाइन भारतीय गेमिंग फर्म जूपी (Zupee) में निवेश करने पर विचार कर रही है। Zupee, प्लेयर्स को ऑनलाइन गेमिंग के जरिए पैसा जीतने का मौका देने वाली फर्म है। अगर बातचीत सही तरीके से जारी रहती है तो Microsoft इसमें 10 करोड़ डॉलर तक का निवेश कर सकती है। टेकक्रंच ने एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी है।

रिपोर्ट में दो सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि दोनों फर्मों के बीच बातचीत काफी पहले से चल रही है और Microsoft इसे अपने ऑनलाइन क्लाउड सर्विस पोर्टफोलियो के विस्तार के तरीके के रूप में देख रहा है।

सूत्रों ने बताया कि बातचीत अभी शुरुआती चरण में है और इस बात की भी संभावना है कि यह समझौता नहीं हो पाएगा। Microsoft के लिए विवाद का विषय, Zupee की 'खेलो और जीतो' सेवा है, जिसे जुए के रूप में भी देखा जा सकता है। अगर फिर डील भी होता है तो Microsoft इस फर्म को अपनी Azure और दूसरी क्लाउड सेवाएं मुहैया कराएगा।


यह भी पढ़ें- Multibagger Stock: 50 हजार बन गए एक करोड़, इस रियल्टी स्टॉक में एक्सपर्ट भी दे रहे निवेश की सलाह, चेक करें टारगेट प्राइस

Zupee ने हाल ही में Jio Platforms Limited के साथ भी एक साझेदारी का ऐलान किया था, जो उन्हें और अधिक भाषाओं में गेम को लॉन्च करने की सुविधा देगा। कंपनी ने कहा कि वह इस डील से पैसे का इस्तेमाल अधिक उत्पादों को विकसित करने और यूजर्स के अनुभव को बढ़ाने में करेगी। यह नए भौगोलिक इलाकों में भी अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है।

इससे बदले में Zupee अपने सभी ऑनलाइन गेम को Jio और Jio Phone यूजर्स को बिना किसी अतिरिक्त लागत के मुहैया कराएगी। Zupee के उत्पादों में लूडो सुप्रीम, कैरम निंजा, लूडो टर्बो, लूडो निंजा, स्नैक एंड लैडर्स आदि है।

जूपी के फाउंडर और सीईओ दिलशेर सिंह ने बताया, "भारतीय स्मार्टफोन का एक्सपोर्ट वित्त वर्ष 2021 में 3.6 बिलियन अमरीकी डॉलर रहा था, जिसके वित्त वर्ष 2026 तक बढ़कर 55 बिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है। यह करीब 15 गुना की ग्रोथ है। एक भारतीय स्टार्ट-अप के रूप में, हम भारतीय उत्पादों और गेम्स को उन सभी इक्विपमेंट्स पर देखना चाहते हैं जो भारत की कहानी को दुनिया तक ले जा सकते हैं।"

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसकी एकमात्र लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।