Multibagger Stock: 50 हजार बन गए एक करोड़, इस रियल्टी स्टॉक में एक्सपर्ट भी दे रहे निवेश की सलाह, चेक करें टारगेट प्राइस

Multibagger Stock: रियल्टी सेक्टर की दिग्गज कंपनी सनटेक रियल्टी (Suntec Realty) निवेशकों के लिए मल्टीबैगर साबित हुई है

अपडेटेड Oct 06, 2022 पर 4:51 PM
Story continues below Advertisement
महज 16 साल में सनटेक रियल्टी ने निवेशकों के पैसे को 200 गुना से अधिक बढ़ा दिया है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Multibagger Stock: रियल्टी सेक्टर की दिग्गज कंपनी सनटेक रियल्टी (Suntec Realty) निवेशकों के लिए मल्टीबैगर साबित हुई है। महज 16 साल में इसने निवेशकों के पैसे को 200 गुना से अधिक बढ़ा दिया है। सनटेक रियल्टी के शेयर आज बीएसई पर 417.25 रुपये के भाव (Suntec Realty Share Price) पर बंद हुए हैं।

    हालांकि एक्सपर्ट्स के दिए गए टारगेट के हिसाब से इसमें आगे भी तेजी का रूझान दिख रहा है। घरेलू ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने इसमें निवेश के लिए 590 रुपये का टारगेट दिया है जो मौजूदा भाव से करीब 41 फीसदी अपसाइड है। सनटेक रियल्टी मुंबई की सबसे तेजी से आगे बढ़ रही लग्जरी रीयल एस्टेट डेवलपमेंट कंपनियों में शुमार है।

    Crypto Price: 20 हजार डॉलर के पार मिल रहा BitCoin, लेकिन मार्केट में घटी हैसियत, चेक करें टॉप-10 क्रिप्टो के लेटेस्ट भाव


    Suntec Realty ने 50 हजार को बना दिया एक करोड़

    सनटेक रियल्टी के शेयर 4 अप्रैल 2006 को 2.04 रुपये के भाव पर था। करीब 16 वर्ष बाद यह चढ़कर 417.25 रुपये के भाव पर पहुंच चुका है। इसका मतलब हुआ कि अगर उस समय किसी निवेशक ने इसमें महज 50 हजार रुपये लगाए होते तो वह आज 1.02 करोड़ रुपये बन जाता।

    29% डिस्काउंट पर हैं भाव

    सनटेक रियल्टी के शेयर 18 जनवरी 2022 को 589.95 रुपये के भाव पर थे जो एक साल का रिकॉर्ड ऊंचा स्तर है। इसके बाद इसमें बिकवाली का दबाव दिखा और फिर यह 16 मई तक आते-आते 378.35 रुपये के 52 हफ्ते के रिकॉर्ड निचले स्तर पर फिसल गया। हालांकि इसके बाद गिरावट का रूझान पलटा और अब तक यह करीब 10 फीसदी रिकवर हो चुका है। इसके बावजूद अभी भी यह 52 वीक के हाई लेवल से करीब 29 फीसदी डिस्काउंट पर है।

    Poonawalla Fincorp के शेयरों में लगातार खरीदारी का रूझान, बदली रणनीति से सुधरी रेटिंग का दिख रहा असर

    अब आगे क्या हो रणनीति

    सनटेक रियल्टी के लिए चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही बहुत शानदार रही। अप्रैल-जून 2022 तिमाही में कंपनी ने 330 करोड़ रुपये की सेल्स बुकिंग की। कंपनी ने पूरे साल के लिए 1800 करोड़ रुपये की सेल्स बुकिंग का लक्ष्य रखा है। पहली तिमाही में कंपनी को वसई प्रोजेक्ट से सपोर्ट मिला और पूरे वित्त वर्ष के लक्ष्य को लेकर भी इससे सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। कंपनी लगातार जमीन की खरीदारी कर रही है।

    Stock Tips: इस सरकारी कंपनी में जमकर हो रही खरीदारी, अभी भी पैसे लगाकर पा सकते हैं 27% रिटर्न

    ऐसे में आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने अगस्त में अपनी रिपोर्ट में इसे खरीदारी की रेटिंग दी थी और 590 रुपये का टारगेट प्राइस फिक्स किया था। इसमें निवेश को लेकर रिस्क की बात करें तो मुंबई प्रॉपर्टी मार्केट में अगर सुस्ती आती है या आवासीय/कॉमर्शियल संपत्तियों के भाव टूटते हैं तो इस पर असर दिख सकता है।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।